फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Shibli college furore over power cuts

शिब्ली महाविद्यालय की बिजली कटने पर हंगामा

Thu, 09 Apr 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Thu, 09 Apr 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
Shibli college furore over power cuts
जिसके कारण गुरुवार को परीक्षा देने पहुंचे छात्रों को गर्मी और पानी के लिए जूझना पड़ा। परीक्षा के बाद छात्रों ने महाविद्यालये गेट के सामने चक्काजाम कर दिया।  सीओ सिटी और नगर कोतवाल ने छात्रों को बिजली जोड़े जाने का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन


वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर द्वारा संचालित परीक्षा में शामिल होने गुरुवार को शिब्ली कालेज में छात्र पहुंचे। लेकिन उन्हें गर्मी और पानी की समस्या से दो-चार होना पड़ा। परीक्षा देने के बाद छात्रों को पता चला कि ज्यादा विद्युत बिल बकाया होने के कारण विभाग ने काट दिया है।
विज्ञापन


 इस पर हरिकेश यादव के नेतृत्व में महाविद्यालय गेट पर लगभग 11 बजे चक्काजाम कर दिया। छात्रों ने कालेज के प्राचार्य से जनरेटर चलाने और पानी की व्यवस्था करने की बात कही। लेकिन प्राचार्य ने उन्हें कोई ठोस आश्वासन नहीं दिया। उधर, नगर कोतवाल सारंगधर द्विवेदी और सीओ सिटी केके सरोज मौके पर पहुंच गए। सीओ सिटी ने छात्रों को बिजली जोड़े जाने का आश्वासन देकर दोपहर लगभग 12 बजे जाम को समाप्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरिकेश यादव, महताब आलम, कैफी आजमी, विवेक सिंह, विवेक राय, लालजीत यादव, रणवीर सिंह, गोपाल यादव, विशाल आदि उपस्थित थे। एसडीओ टाउन मनीष कुमार निषाद ने कहा कि महाविद्यालय की बिजली काटी नहीं गई थी। बल्कि टेकिभनकल फाल्ट के चलते बिजली बाधित हुई थी जिसे ठीक करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed