फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   She blew effigy of student leaders

छात्र नेताओं ने मायावती का फूंका पुतला

Wed, 27 Jul 2016 12:03 AM IST
azamgarh
azamgarh Updated Wed, 27 Jul 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
She blew effigy of student leaders
मुखिया मायावती का पुतला फूंकते छात्रनेत - फोटो : azamgarh
भाजपा के पूर्व नेता दयाशंकर सिंह की विवादित टिप्पणी के बाद बसपा नेताओं की ओर से उनकी नाबालिग पुत्री पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में मंगलवार को शिब्ली कॉलेज के छात्रों ने कॉलेज गेट के सामने प्रदर्शन किया। नाबालिग बेटी के अपमान को भारत के सभी बेटियों का अपमान बताते हुए बसपा सुप्रीमो मायावती का पुतला फूंका और  सरकार से नसीमुद्दीन सिद्दीकी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

 छात्रनेता विनित सिंह रिशु ने कहा कि दयाशंकर की बेटी का अपमान भारत की सभी बेटियों का अपमान है।

यह सभी भारतीयों के लिए शर्म की बात है कि बेटी के सम्मान पर भी राजनीति की जा रही है। विवेक राय ने कहा कि नसीमुद्दीन सिद्दिकी व बसपा के अन्य नेताओं के बयान की जितनी भी निंदा की जाय कम है। बसपा मुखिया मायावती व राज्य सरकार नसीमुद्दीन सिद्दिकी के खिलाफ कार्रवाई करे नहीं तो छात्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। कहा कि बसपा नेता अपनी वाणी पर लगाम रखें तो उनके लिए बेहतर होगा। इस मौके पर शैलेंद्र सिंह, सौरभ सिंह,  विवेक सिंह, उमेश गौतम, अरूण यादव, विवेक राय, रोहित, अनिल यादव, अटल सिंह, संदीप सिंह, रोहित, चंद्रकांत तिवारी, श्यामबिहारी पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed