फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   sharab kand Azamgarh administration take big action 8 sarkari liquor shops suspended stirred up licensees

जहरीली शराब कांड: आजमगढ़ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, देसी और अंग्रेजी शराब की कई दुकानें निलंबित,अनुज्ञापियों में हड़कंप

Thu, 24 Feb 2022 04:04 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 24 Feb 2022 04:04 PM IST
सार

आजमगढ़ के माहुल कस्बे में जहरीली शराब से हुई 15 मौत के बाद जिला प्रशासन एक्शन में है। गुरुवार को देसी शराब की आठ दुकानों को निलंबित कर दिया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से अनुज्ञापियों में हड़कंप मच गया है। 

विज्ञापन
sharab kand Azamgarh administration take big action 8 sarkari liquor shops suspended stirred up  licensees
आजमगढ़: अवैध शराब की जांच करते एसपी अनुराग आर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ में जहरीली शराब से हुई कई मौतों के बाद जिला प्रशासन लगातार एक्शन में है। गुरुवार को जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने माहुल क्षेत्र की तीन दुकानों समेत कुल आठ  शराब की दुकानों को निलंबित कर दिया है। डीएम की इस कार्रवाई से देशी शराब की दुकान संचालित करने वालों में हड़कंप मच गया है। 

विज्ञापन


अहरौला थाना अंतर्गत आने वाले माहुल नगर पंचायत में हुए जहरीली शराब कांड में अब तक दर्जन भर से अधिक की मौत हो चुकी है। इस मामले में अब पुलिस और प्रशासनिक महकमा कार्रवाई की कवायद में जुटा है।
विज्ञापन


मंगलवार की रात पुलिस ने जहां रूपईपुर में अवैध रूप से संचालित शराब फैक्टरी का भंडाफोड़ किया तो वहीं बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने माहुल क्षेत्र की तीन दुकानों समेत कुल आठ सरकारी शराब की दुकानों को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी की इस कार्रवाई से आबकारी विभाग व देशी शराब की दुकान संचालित करने वालों में हड़कंप मच गया है। निलंबित दुकानों को सीज करा दिया गया है।

इन दुकानों को किया गया निलंबित
डीएम अमृत त्रिपाठी ने बताया कि माहुल में हुए जहरीली शराब कांड के बाद ही देशी शराब की दुकान माहुल, अंबारी व बिलारमऊ को निलंबित कर दिया गया था। था। इन तीनों दुकानों पर जहरीली शराब बरामद हुई थी। 

 वहीं पुलिस द्वारा 20 फरवरी को एक बड़े अंर्तजनपदीय शराब गिरोह का पर्दाफाश किया था। इस मामले में शहर के सिविल लाइंस स्थित देशी शराब की दुकान, बूढ़नपुर देसी शराब की दुकान, अजमतगढ़ देसी शराब की दुकान, जीयनपुर में अंग्रेजी शराब की दुकान व लालगंज तहसील के गोसाई बाजार स्थित बीयर की दुकान शामिल है।

माहुल के लोगों में गम और गुस्सा

माहुल कस्बे में जहरीली शराब कांड के तीसरे दिन बुधवार को भी मातम का माहौल रहा। दुकानें बंद रहीं तो पीड़ित परिवारों के घर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा रहा। कई मोहल्लों के घरों में चूल्हे नहीं जले। पीड़ित परिवारों के सदस्यों का करुण क्रंदन व पुलिस वाहनों के सायरन की आवाज गूंजती रही।

 नगर पंचायत माहुल में जहरीली शराब कांड को लेकर लोगों में गम और गुस्सा देखने को मिल रहा है। शराब कांड में जान गंवाने वाले लोगों में ज्यादातर माहुल कस्बे के लोग शामिल हैं। अभी कई लोगों का इलाज भी चल रहा है। इनमें से कुछ की हालत गंभीर बनी है।

माहुल कस्बे के साथ ही आसपास के गुमकोठी, राजापुर माफी, नाटी, इमामगढ़, दखिनगांवा आदि गांवों में भी गुस्सा है। लोग प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगा रहे है। लोगों का कहना है कि इतनी बड़ी घटना के बाद पुलिस ने तेजी दिखाकर शराब फैक्ट्री पकड़ी है, अगर यह कार्रवाई पहले ही हुई होती तो शायद यह घटना नहीं होती। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed