{"_id":"61cda10c4a583a15861fdc22","slug":"shameful-act-in-azamgarh-step-mother-thrashed-girl-and-threw-her-in-pond-police-detained","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ में ममता शर्मशार: सौतेली मां ने बच्ची को पीटकर पोखरी में फेंका, पुलिस ने हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ में ममता शर्मशार: सौतेली मां ने बच्ची को पीटकर पोखरी में फेंका, पुलिस ने हिरासत में लिया
Thu, 30 Dec 2021 06:02 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 30 Dec 2021 06:02 PM IST
सार
आजमगढ़ के एक असनी गांव में सौतेली मां ने 12 साल की बच्ची को मारने-पीटने के बाद पोखरे में फेंक दिया। पड़ोसियों ने बच्ची की जान बचाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
निजामाबाद थाना क्षेत्र की घटना
- फोटो : सोशल मीडिया।
विस्तार
आजमगढ़ के निजामाबाद थाना क्षेत्र से ममता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। असनी गांव के कबीरपुर हरिजन बस्ती निवासिनी एक मासूम बच्ची को उसकी सौतेली मां ने मारने-पीटने के बाद मरने के लिए पोखरे में फेंक दिया। बच्ची डूबने लगी तो आसपास के लोग पोखरी में कूदे और उसे सुरक्षित बाहर निकाला।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस बच्ची को पीएचसी पहुंचाया। जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। असनी गांव के कबीरपुर बस्ती निवासी रामेश्वर की 12 वर्षीय पुत्री मंत्रा है। पहली पत्नी की मौत के बाद रामेश्वर ने संगीता नाम की महिला से दूसरा विवाह कर लिया। रामेश्वर के पहली पत्नी से एक पुत्र और एक पुत्री मंत्रा थी।
विज्ञापन
रोजीरोटी के लिए बाहर रहता है पिता
वहीं दूसरी पत्नी संगीता एक पुत्र लेकर आई थी और रामेश्वर से भी उसे एक पुत्री हुई। मंत्रा गुरुवार सुबह लकड़ी बिनने गई थी। वहां से आने पर किसी के यहां बर्तन धोने गई और इसके बाद लगभग डेढ़ बजे जब वह घर पहुंची तो सौतेली मां ने उसे मारना-पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
बाल पकड़ कर घसीटते हुए उसे घर के पास स्थित पोखरी में फेंक दिया। वहीं पुलिस ने बच्ची के सौतेली मां हिरासत में ले लिया है। रामेश्वर रोजीरोटी के लिए कोलकाता रहता है, उसे घटना की सूचना दे दी गई है।
पढ़ेंः अपहृत मासूम की दुष्कर्म के बाद की गई थी हत्या, पोखरे में मिला था शव, आरोपी गिरफ्तार
पढ़ेंः अपहृत मासूम की दुष्कर्म के बाद की गई थी हत्या, पोखरे में मिला था शव, आरोपी गिरफ्तार