फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Shabad-Kirtan and Gurbani

शबद-कीर्तन और गुरुबानी से संगत हुई निहाल

Thu, 02 Jan 2020 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Shabad-Kirtan and Gurbani
शहर के मातवागंज स्थित गुरु द्वारे पर गरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर शबद र्कितन करते श्रद्घाल? - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़/निजामाबाद/फुलपुर। जनपद के विभिन्न गुरुद्वारों में बृहस्पतिवार को गुरु गोविंद सिंह का प्रकाशोत्सव धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। गुरुद्वारे में सहज पाठ हुआ। लंगर के दौरान श्रद्धालुओं में प्रसाद बांटा गया।
विज्ञापन

श्री सुंदर गुरुद्वारा मातबरगंज में गुरु गोविंद सिंह महाराज का 353 वां प्रकाशोत्सव मनाया गया। गुरुद्वारे में सहज पाठ हुआ। शबद कीर्तन और गुरुबानी से संगत निहाल हुई। श्याम सुंदर अरोरा ने बताया कि गुरु गोविंद सिंह महाराज ने 1699 में खालसापंत की स्थापना की। उन्होंने जातियों का भेद मिटाकर अमृत पान कराकर पंच प्यारे सजाए। फिर उन्हीं से अमृत पान कर गोविंद राय से गुरु गोविंद सिंह बन गए। कार्यक्रम की समाप्ति के बाद कड़ाह प्रसाद और लंगर का आयोजन किया। राजेश अरोरा, जगदीश अरोरा, संगम अरोरा, गुरु प्रकाश आदि रहे।
विज्ञापन

निजामाबाद स्थित गुरुद्वारा चरण पादुका साहिब में भी प्रकाश उत्सव मनाया गया। शाम चार बजे से श्री सुखमणि साहिब का पाठ के साथ शुरुआत की गई। मुख्य रूप से चौपाई साहिब, रहरास साहिब, आनंद साहिब का पाठ अरदास के साथ हुकुमनामा पढ़ा गया। शाम सात बजे प्रसाद का वितरण किया गया। राघवेंद्र सिंह, सूरज सिंह, तीरथ सिंह, दर्शन सिंह, रानू गौड़, ईओ प्रहलाद पांडे उपस्थित थे। फूलपुर स्थित संगतजी गली के गुरुद्वारा में प्रकाशोत्सव मनाया गया। संयोजक भृगुनाथ ने कहा कि गुरु गोविन्द सिंह ने सिखो के पवित्र ग्रंथ गुरुग्रंथ साहिब को पूरा किया। गुरु रूप में सुशोभित किया। गुरु गोविंद सिंह विश्व की बलिदानी परम्परा में अद्वितीय थे। महान लेखक, मौलिक चिंतक और संस्कृत सहित कई भाषाओं के ज्ञाता भी थे।

शहर के पुरानी कोतवाली स्थत सरदार कटरे के गुरु द्वारे पर गरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर पूजा पा

शहर के पुरानी कोतवाली स्थत सरदार कटरे के गुरु द्वारे पर गरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर पूजा पा- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed