फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Service road not built, work of toll plaza stopped

सर्विस रोड नहीं बनी, रोका टोल प्लाजा का कार्य

Tue, 08 Mar 2022 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 11:29 PM IST
विज्ञापन
Service road not built, work of toll plaza stopped
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से जोड़ने के लिए सर्विस रोड का निर्माण न होने के विरोध में प्रदर्शन करते ग - फोटो : AZAMGARH
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के किनारे सर्विस रोड का निर्माण न होने के विरोध में मंगलवार को सठियांव गांव के बगीचा के रहने वाले लोगों ने सुबह करीब दस बजे आजमगढ़ मार्ग पर विरोध प्रदर्शन किया। इस चलते टोल प्लाजा का कार्य रुका रहा। सूचना पाकर मौके पर एसआई रामकृष्ण सिंह मौके पर पहुंचे और समझा बुझाकर प्रदर्शन समाप्त कराया।
विज्ञापन

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सठियांव गांव के समीप टोल प्लाजा का निर्माण कार्य कराया जा रहा हैं। अधिकारियों ने पूर्व में ग्रामीण किसानों से वादा किया था कि सर्विस रोड बनाकर एक्सप्रेसवे को गांव से जोड़ दिया जायेगा। जिससे आवागमन और जल निकासी की समस्या का समाधान हो सकेगा। आश्वासन के बाद भी सर्विस रोड का निर्माण नहीं किया गया और एक्सप्रेसवे पर टोल प्लाजा का निर्माण शुरू हो गया। सर्विस रोड की अनदेखी होने पर सठियांव के बगीचा के ग्रामीण भड़क गये। मंगलवार को दर्जनों की संख्या में महिला व पुरुष आजमगढ़ मार्ग पर टोल प्लाजा निर्माण का विरोध करने लगे। निर्माण कार्य को रोकवा दिया। ग्रामीणों का कहना था कि पहले सर्विस रोड का निर्माण होना चाहिए। किसानों के हंगामे के कारण घंटो निर्माण कार्य रूका रहा। सूचना पाकर एसआई रामकृष्ण सिंह मौके पर पहुंचे। विरोध प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों को समझा बुझाकर प्रदर्शन को समाप्त कराया। इस अवसर पर छोटे लाल चौहान, रामबेलास चौहान, शांति देवी, आशा देवी, शहजादी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed