फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Self-help group women will teach a lesson on cyber security

Azamgarh News: साइबर सुरक्षा का पाठ पढ़ाएंगी स्वयं सहायता समूह की महिलाएं

Wed, 01 Jul 2026 01:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Self-help group women will teach a lesson on cyber security
आजमगढ़। साइबर अपराध से लोगों को बचाने के लिए स्वयं सहायता समूह की महिलाएं अब गांव-गांव जागरूकता अभियान चलाएंगी। ब्लॉक स्तर पर साइबर सुरक्षा का प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद महिलाएं घर-घर पहुंचकर ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं को ऑनलाइन ठगी के नए तरीकों और उनसे बचाव के उपायों की जानकारी देंगी। अभियान के तहत समूह की महिलाएं लोगों को फर्जी फोन कॉल, ओटीपी साझा करने, संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने, बैंक अधिकारी बनकर की जाने वाली ठगी और सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाले साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने की सलाह देंगी। सुरक्षित डिजिटल लेन-देन और ऑनलाइन भुगतान के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। अभियान का उद्देश्य महिलाओं को डिजिटल रूप से सशक्त बनाना और साइबर अपराधियों के झांसे में आने से बचाना है। जागरूकता ही साइबर ठगी से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है। गांवों में महिलाएं भी इस अभियान में रुचि दिखा रही हैं और साइबर सुरक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर जानकारी प्राप्त कर रही हैं। मिशन प्रबंधक सच्चिदानंद ने बताया कि लोगों को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed