फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Seeing silence amid tension, two arrested

तनाव के बीच दिख रही खामोशी, दो गिरफ्तार

Fri, 12 Jun 2020 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Seeing silence amid tension, two arrested
आजमगढ़। पवई थाना क्षेत्र के कुकुड़ीपुर गांव में बुधवार की शाम पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। इस मामले में मृतक के भाई ने चार के खिलाफ नामजद तहरीर दिया है। घटना के तीसरे दिन भी गांव में तनाव के बीच खामोशी का माहौल दिखा। वहीं पुलिस ने दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लेने का दावा किया है।
विज्ञापन

कुकुड़ीपुर में बुधवार शाम सात बजे पुरानी रंजिश और बच्चे पर छींटाकशी को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए थे। आरोप है कि एक पक्ष के मो. याहिया, मोहम्मद पुत्रगण शकुल्लाह, मो. वोजेफा, मो. होरैरा पुत्र मो. अयूब ने कासिम, मो. अनीस और अब्दुल लतीफ आदि पर चापड़, लाठी-डंडे और रॉड आदि से हमला कर दिया। इसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें कासिम पुत्र मो. हदीस की मौत हो गई थी। दो अन्य का इलाज फूलपुर में चल रहा है। घटना के तीन दिन बाद भी गांव में शुक्रवार को सन्नाटा पसरा नजर आया। पुलिस फोर्स गांव में चक्रमण करती रही। घटना के बाबत मृतक के भाई ने जिशान की तहरीर पर चार आरोपियों मो. याहिया, मोहम्मद, मो. वोजैफा, मो. होरैरा के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया। सीओ फूलपुर रविशंकर प्रसाद ने बताया कि दो आरोपियों मो. हरौरा व वोजेफा को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष की भी जल्द गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित की गई है। जल्द ही दोनों अन्य नामजद आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed