फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Secretary suspended in financial irregularities

वित्तीय अनियमितता में सचिव निलंबित

Thu, 05 Oct 2017 11:35 PM IST
आजमगढ़/ब्यूरो, अमर उजाला
आजमगढ़/ब्यूरो, अमर उजाला Updated Thu, 05 Oct 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
Secretary suspended in financial irregularities
बस में सफर कर रहे यात्री ने मोबाइल इस्तेमाल करते हुए ड्राइवर की वीडियो बना ली।
रानी की सराय। विकास खंड रानी की सराय के कस्बा स्थित सहकारी समिति के सचिव को वित्तीय अनियमितता के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। सचिव का चार्ज सहायक विकास अधिकारी मनोज यादव को सौंपा गया है।  
विज्ञापन


रानी की सराय स्थित सोसायटी परिसर के पुराने भवन में बैंक का संचालन हो रहा था। बैंक की बिल्डिंग जर्जर होने के कारण इसे दोबारा बनाने का निर्णय लिया गया। इसके निर्माण का जिम्मा सहकारी संघ के सचिव चंद्रपति यादव पर था।
विज्ञापन


नए भवन के ऊपरी हिस्से में बैंक संचालन के लिए और नीचे दूकानें बनाई गई। आरोप है कि सचिव ने दूकानों को फर्जी तरीके से आवंटन कर दिया। साथ ही भवन और दूकान के निर्माण का हिसाब भी बोर्ड को नहीं सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूकान आवंटन में मिली धनराशि को संघ के नहीं अपने निजी खातों में जमा करता था। वही सहकारी संघ के खाते से तीन लाख रुपये खाद के बिक्री के नाम निकाला गया। लेकिन खाते में धनराशि नहीं जमा की गई।

परिसर में चल रहे बैंक को भी सचिव ने एक व्यक्ति के नाम आंवटित कर दिया। सहकारी संघ के अध्यक्ष दयानंद सिंह ने इसकी शिकायत पत्र के जरिए सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंबधक सहकारिता रामकिंकर से की थी।


उन्होंने अपर जिला सहकारी अधिकारी मेंहनगर सुनील कुमार पांडेय और अपर जिला सहकारी अधिकारी राधेश्याम सिंह से इसकी जांच कराई। जांच में आरोप सही मिलने पर उन्होंनेे सचिव को निलंबित कर सहायक विकास अधिकारी सहकारी मनोज यादव को सचिव की जिम्मेदारी सौंप दी। सहायक विकास अधिकारी मनोज यादव ने बताया कि अभी जांच चल रही है, इसके बाद ही मामले का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed