फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Second police encounter in Azamgarh district within 12 hours 25000 prize crooks shot

आजमगढ़: 12 घंटे के अंदर जिले में दूसरी मुठभेड़, 25000 के इनामी बदमाश को लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

Wed, 18 Aug 2021 10:24 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 18 Aug 2021 10:24 AM IST
सार

बिलरियागंज थाना क्षेत्र के मोलनापुर पुलिया पास पुलिस मठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश घायल हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Second police encounter in Azamgarh district within 12 hours 25000 prize crooks shot
मुठभेड़ में घायल बदमाश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में 12 घंटे के अंदर एक और मुठभेड़ हो गई। दूसरी मुठभेड़ में पुलिस की गोली से 25 हजार के इनामी बदमाश को गोली लगी है। पुलिस ने उसे उपचार के लिए बिलरियागंज सीएचसी में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार की सुबह में लगभग 04:30 बजे बिलरियागंज और रौनापार थानाध्यक्ष गोरिया बाजार में एक सूचना पर चेकिंग कर रहे थे। थोड़ी देर बाद बिलरियागंज की तरफ से एक मोटर साइकिल सवार आता दिखाई दिया।
विज्ञापन


इसे रोकने का इशारा किया गया तो मोटर साइकिल सवार और अधिक तेज गति से महराजगंज की तरफ भागने लगा। संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस ने बाइक सवार का पीछा करना शुरू किया और इसकी सूचना दूसरे पुलिस कर्मियों को दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान दीदारगंज थानाध्यक्ष जयराजपुर बिंदवल में दबिश देते हुए महराजगंज रोड से बिलरियागंज की तरफ आ रहे थे। अपराधी की सूचना मिलने पर मोलनापुर पुलिया के पास बाइक सवार को घेरकर रोकने का प्रयास करने लगे। तभी बाइक सवार ने जान से मारने की नियत से पुलिस पर कई राउंड फायर किए।

पुलिस द्वारा चलाई गई गोली से बाइक सवार घायल हो गया। पुलिस ने उसे उपचार के लिए सीएचसी बिलरियागंज ले गई। पकड़े गए बदमाश की पहचान निजामबाद थाना क्षेत्र के दाउदपुर निवासी अकदश पुत्र पप्पू के रूप में हुई। जो पूर्व में ही 25000 रूपये का इनामी बदमाश है।

वह हत्या के मामले में थाना गंभीरपुर में वांछित था। उसके पास से नाजायज चोरी की मोटर साइकिल, एक असलहा और दो अदद खोखा कारतूस व एक जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed