फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Second marriage done with first wife, property also named

पहली पत्नी के रहते कर लिया दूसरी शादी, संपत्ति भी किया नाम

Sat, 26 Mar 2022 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Second marriage done with first wife, property also named
बूढ़नपुर। तहसील क्षेत्र की रहने वाली एक महिला के पति ने उसके रहते दूसरी शादी कर लिया। इतना ही नहीं अपनी सारी संपत्ति भी दूसरी पत्नी के नाम कर दिया। पहली पत्नी ने जानकारी होने पर बैनामा निरस्त करने व दाखिल खारिज न होन के लिए आपत्ति भी दाखिल किया। इसके बाद भी दाखिल खारिज कर दिया गया। जिस पर पहली पत्नी ने एसडीएम को पत्रक सौंप कर न्याय की गुहार लगाई है। तहसील क्षेत्र के डोमनपुर गांव निवासीनी इंद्रमती देवी का आरोप है कि उसके पति दलसिंगार निषाद ने उसके रहते ही दूसरी शादी कर लिया है, जो कानून गलत है। शादी के बाद पति ने अपने हिस्से की सारी संपत्ति दूसरी पत्नी शकुंतला के नाम बैनामा कर दिया। पहली पत्नी को तीन बच्चे है। ऐसे में उनका हक मारा जा रहा है। जब सारी संपत्ति दूसरी पत्नी को बैनामा किए जाने की जानकारी हुई तो पहली पत्नी ने बैनामा निरस्त करने और दाखिल न होने के लिए आपत्ति दाखिल कर दिया। जिसके लिए तीन मार्च की तिथि निर्धारित हुई लेकिन उसकी बात को सुने बगैर ही दाखिल खारिज भी कर दिया गया। पहली पत्नी ने अब एसडीएम को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। इस बाबत पूछे जाने पर एसडीएम नवीन प्रसाद ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में है और जांच करा कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed