फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Second death in 48 hours due to black fungus in the district, three active cases in the district

ब्लैक फंगस से जिले में 48 घंटे में दूसरी मौत, जिले में तीन एक्टिव केस

Tue, 25 May 2021 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Second death in 48 hours due to black fungus in the district, three active cases in the district
जिले में कोरोना के साथ-साथ ब्लैक फंगस से भी मौतें होने लगी हैं। मंगलवार को कप्तानगंज थाना क्षेत्र के नरफोरा गांव में एक मरीज की ब्लैक फंगस से मौत हो गई। इसके अलावा अभी जिले में तीन एक्टिव केस बचे हैं। ब्लैक फंगस से जिले में हुई दो मौतों से दहशत का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन

जानकारी मुताबिक कप्तानगंज थाना क्षेत्र के नरफोरा गांव के रहना वाला एक व्यक्ति अपने परिवार के साथ राजस्थान रहता था। करीब 20 दिन पूर्व कोविड-19 के संक्रमण से उसकी मृत्यु हो गई। परिजन उसकी पत्नी को बिना बताए हुए उसे अपने साथ लेकर घर चले आए। कुछ दिन बाद उसकी 50 वर्षीय पत्नी भी कोविड-19 से संक्रमित हो गई। परिजनों ने उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। करीब दो सप्ताह इलाज के बाद महिला की रिपोर्ट निगेटिव आई लेकिन उसी दौरान वह ब्लैक फंगस की शिकार हो गई। चिकित्सक द्वारा उसे डिस्चार्ज कर घर भेज दिया गया। परिजन घर पर ही रखकर उसका इलाज कर रहे थे। मंगलवार की दोपहर महिला की मौत हो गई। महिला की मौत से गांव में हड़कंप सरीखा माहौल बना हुआ है। गांव के प्रधान धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान प्रशासन की तरफ से एक भी कर्मचारी नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed