फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   season

बरसात के बाद जलभराव

Sun, 27 Aug 2017 11:53 PM IST
आजमगढ़/ ब्यूरो, अमर उजाला
आजमगढ़/ ब्यूरो, अमर उजाला Updated Sun, 27 Aug 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
 season
बारिश के बाद जलभराव।
पिछले कई दिनों से आसमान पर बादलों का आना-जाना लगा है। शनिवार की रात गरज और चमक के साथ बादल आए। लेकिन बारिश नहीं हुई। इस दौरान उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे। यही हाल रविवार को भी रहा। दोपहर में बारिश हुई। लेकिन गर्मी से निजात नहीं मिला। उधर सरायमीर कस्बे में कुछ देर के लिए हुई बारिश से कस्बे में कई स्थानों पर सड़क तालाब में तब्दील हो गए। जिससे आने-जाने वालों को परेशानी का सामाना करना पड़ा।  बारिश के मौसम में आसमान पर काले बादल आ तो रहे हैं। लेकिन बारिश नहीं हो रही है। शनिवार की रात आठ बजे के आस-पास आसमान में तेज चमक के साथ बदलों की गर्जना से लगा कि तूफान आने वाला है। कुछ देर तक यह सिलसिला चलता रहा। लेकिन बारिश नहीं हुई। इस दौरान उमस भरी गर्मी का आलम यह था कि पंखे के नीचे भी लोगों के पसीने निकल रहे थे। रविवार को सुबह तेज धूप खिली हुई थी। लेकिन दोपहर तक आसमान पर एक बार फिर काले बादल कही से आ गए। इस दौरान थोड़ी देर के लिए तेज बारिश भी हुई। लेकिन वहीं हाल रहा, उमस से लोग परेशान रहे। रविवार की शाम तक आसमान पर काले बादल लगे थे। लेकिन बादलों ने एक बार फिर निराश किया। सरायमीर संवाददाता के अनुसार सरायमीर कस्बा में रविवार की दोपहर कुछ देर के लिए हुई तेज बारिश हुई। इस दोरान कस्बा के मेन रोड सहित हनुमान मंदिर से लेकर पुलिस बूथ तक और खरेवां मोड़ तिराहे पर सड़क पर लबालब पानी भर गया।
विज्ञापन

जिसके कारण आने-जाने वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के बंद होने के कुछ देर बाद पानी तो निकल गया। लेकिन नालियों से निकली गंदगी सड़क पर पड़ी थी। जिससे उठ रही दुर्गंध से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed