फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   SDM residence encircle for Kotedar Election

कोटेदार के चुनाव के लिए एसडीएम आवास घेरा

Tue, 08 Sep 2020 05:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 05:36 PM IST
विज्ञापन
SDM residence encircle for Kotedar Election
बूढ़नपुर। ब्लाक अतरौलिया के भदेवा मझौली ग्राम सभा के ग्रामीणों ने कोटे की दुकान के चुनाव को लेकर बूढ़नपुर तहसील परिसर में एसडीएम आवास का घेराव किया। ग्रामीणों का कहना था कि कोटेदार का चुनाव जनता की ओर से होना चाहिए।
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में शामिल रोहित, सत्यदेव, बृजेश, विशाल, मनीता, लीला, फूला देवी, इंद्रावती, कल्पा, नीरज, गीता, कौशिल्या, कुसुम, सिंगारी, सोनमती, बिंद्रावती, सरोजा, परमा, तारा, मेवाती, भानमती, सोमारी, चमप्पा ने आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत भदेवा मझौली कोटे की दुकान को स्वयं सहायता समूह को दिया जा रहा है। ग्रामीणों ने मांग की कि कोटे की दुकान का चुनाव जनता की ओर से होना चाहिए। चेतावनी दी कि अगर हमारी मांगें पूरी नहीं की गईं तो तहसील पर अनिश्चितकाल के लिए धरना-प्रदर्शन करेंगे। पहले गांव के कोटे की दुकान असगर अली के यहां थी। वितरण में धांधली के चलते कोटे की दुकान निरस्त हो गई। कोटे को बिलारी गांव के कोटे से जोड़ दिया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि इस बार जनता जिसे चुने वही हमारा कोटेदार होगा। एसडीएम दिनेश मिश्रा ने बताया कि ग्रामीणों के हित को ध्यान में रखकर कोटे की दुकान का चयन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed