फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   SDM ordered to open closed railway gate adjacent to sugar mill

एसडीएम ने चीनी मिल से सटे बन्द रेलवे फाटक को खोलने का दिया आदेश

Thu, 23 Jun 2022 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
SDM ordered to open closed railway gate adjacent to sugar mill
अमिलो। विधान सभा मुबारकपुर के अन्तर्गत रेलवे स्टेशन सठियांव के पश्चिम व पूरब दोनों तरफ आवागमन सुगम रखने के मद्देनजर रेलवे फाटक है। पूरबी फाटक को बन्द कर एक अलग फाटक बनने से राहगीरों को घूम कर आने-जाने मे असुविधा का सामना करना पड़ता है। विधायक अखिलेश यादव के आवेदन पत्र पर उप जिलाधिकारी सदर जेआर चौधरी ने फाटक को खोलने के संबंध में आदेश पारित कर दिया है। चीनी मिल सठियांव के परिसर से सटे रेलवे-फाटक से होकर गन्ना से लदे भारी वाहन ट्रैक्टर-ट्राली, बैल गाड़ी, ई-रिक्शा,बाइक,साइकिल, पैदल यात्रियों का आवा-गमन होता था। इसी रेलवे फाटक से गन्ना लदा ट्रक चीनी मिल में जा रहा था कि वाहन से रेलवे फाटक क्षतिग्रस्त हो गया। इस क्षतिग्रस्त फाटक को दुरुस्त करने के बजाय चीनी मिल प्रशासन व रेलवे प्रशासन दोनों ने मिलकर एक अलग-थलग रेलवे फाटक का निर्माण करा दिया। ऐसे में राहगीरों को असुविधाजनक हालत का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि सठियांव बाजार तक अगर जाना है हो तो एक किलोमीटर घूम कर जाना मजबूरी है। इस संबंध में सपा विधायक अखिलेश यादव ने प्रशासन से बन्द रेलवे फाटक को खोलने का आवेदनपत्र दिया था। उपजिलाधिकारी सदर ने समस्या का संज्ञान लेकर रेलवे विभाग के सेक्शन इन्जीनियर, स्टेशन मास्टर और चीनी मिल सठियांव के प्रबंधक को आदेश दिया है कि उक्त बन्द रेलवे-फाटक को जनहित में खोल दिया जाय।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed