{"_id":"65df6149f3027dd6bf08f313","slug":"scorpio-hits-bike-in-azamgarh-youth-dies-condition-of-another-critical-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: बाइक को स्कॉर्पियो ने मारी जोरदार टक्कर, युवक की मौत, एक अन्य की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: बाइक को स्कॉर्पियो ने मारी जोरदार टक्कर, युवक की मौत, एक अन्य की हालत गंभीर
Wed, 28 Feb 2024 10:07 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Wed, 28 Feb 2024 10:07 PM IST
सार
Azamgarh News: आजमगढ़ में स्कॉर्पियो के धक्के से जहां एक युवक की मौत हो गई वहीं दूसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची निजामाबाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्ट के लिए भेजने के साथ ही दूसरे युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आजमगढ़ के रानी की सराय थाना क्षेत्र के भीटी गांव के पास बुधवार को एक बाइक को स्कॉर्पियो ने पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, तो वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को तत्काल अस्पताल भेजा और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।
निजामाबाद थाना क्षेत्र के मुइया मकदूमपुर गांव निवासी ओंकार (18) बुधवार को बाइक से अपने मित्र मिथुन (16) के साथ किसी काम से जा रहा था। बाइक ओंकार चला रहा था। रानी की सराय थाना के भीटी गांव के पास बाइक सवार को बचाने के चक्कर में ओंकार ने बाइक में ब्रेक लगाया। इसी दौरान पीछे से आ रही स्कॉर्पियो ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर पीछे बैठे मिथुन की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं, ओंकार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर रानी की सराय थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल ओंकार को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा तो वहीं मिथुन के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक तीन भाईयों में दूसरे नंबर पर था।