{"_id":"669026b09c64ca64910656fc","slug":"schools-should-be-run-from-nine-to-two-oclock-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-117798-2024-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: नौ से दो बजे तक चलाए जाएं विद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: नौ से दो बजे तक चलाए जाएं विद्यालय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ पांडेय गुट की बैठक बृहस्पतिवार को संगठन के जिला कार्यालय मुकेरीगंज पर कार्यवाहक जिलाध्यक्ष जामवंत निषाद की अध्यक्षता में हुई। इसमें सभी विद्यालयों का समय सुबह नाै से दाे बजे तक करने की मांग की गई।
जिला मंत्री पंकज कुमार सिंह ने कहा कि 21 जून को प्रत्येक वर्ष योग दिवस मनाया जाता है। ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि लोगों को योग के प्रति जागरूक किया जा सके। विद्यालय का समय सुबह साढ़े सात बजे से होने के कारण अध्यापक और छात्र योग नहीं कर पा रहे हैं। इससे अध्यापकों और छात्रों के स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है। मांग है कि सभी बोर्ड के विद्यालयों का समय सुबह नौ बजे से दो बजे किया जाए। इससे अध्यापक एवं छात्र सुबह योग करके समय से विद्यालय पहुंच सकेंगे। तभी 21 जून को होने वाले योग दिवस की सार्थकता सिद्ध हो सकेगी। इस मौके पर संरक्षक रामजन्म सिंह, शेर बहादुर सिंह यादव, अबरार अहमद, अतुल सिंह, अमित श्रीवास्तव, रवि सिंह, डॉ. दिलीप सरोज, इंद्रजीत राम, राधेश्याम राजभर आदि उपस्थित थे।