फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Schoolgirl crushed by tractor, died

Azamgarh News: स्कूल जा रही छात्रा को ट्रैक्टर ने कुचला, हुई मौत

Mon, 30 Oct 2023 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Oct 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Schoolgirl crushed by tractor, died
बलरामपुर/जहानागंज। थाना क्षेत्र के वीरभद्रपुर गांव के बाहर रास्ते पर सोमवार की सुबह ट्रैक्टर की चपेट में आकर स्कूल जा रही छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कालेज ले जाया जा रहा था कि रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस ने शव को अंत्यपरीक्षण के लिए भेजवा दिया।
विज्ञापन

जहानागंज के वीरभद्रपुर गांव निवासिनी अंजली यादव 16 पुत्री मुल्ली यादव शेरपुर स्थित एक विद्यालय में पढ़ती थी। रोज की भांति सोमवार की सुबह लगभग नौ बजे वह स्कूल जाने के लिए घर से निकली और गांव के ही रास्ते पर ट्रैक्टर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे आनन-फानन में लेकर राजकीय मेडिकल कालेज के लिए रवाना हुए। मेडिकल कालेज पहुंचने के पूर्व ही अंजली ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतक तीन भाईयों की इकलौती बहन थी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अंत्यपरीक्षण के लिए भेजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed