फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   School opened for disabled students

विकलांगों के लिए खुलेंगे स्कूल

Mon, 27 Mar 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Mon, 27 Mar 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
School opened for disabled students
विकलांगों के लिए खुलेंगे स्कूल
विकलांगों के लिए अलग से विद्यालय खोले जाएंगे। विकलांगों को मिलने वाली पेंशन की राशि तीन सौ रुपये से बढ़ाकर पांच सौ रुपये की जाएगी। इसका प्रस्ताव बनाकर मुख्यमंत्री को भेजा गया है। ये बातें पिछड़ा वर्ग कल्याण और विकलांग जन विकास मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने रविवार को स्वागत के बाद चिल्ड्रेन कालेज में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहीं।
विज्ञापन


एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कैबिनेट की पहली बैठक के बाद अवैध रूप से चल रहे बूचड़खाने बंद कर दिए गए हैं। भाजपा के संकल्प पत्र में की गई अन्य घोषणाओं का असर छह माह में स्पष्ट रूप से कारगर होता दिखाई देगा। अतरौलिया में छेड़खानी का विरोध करने पर एक छात्रा को जलती सिगरेट से जलाने के सवाल पर कहा कि जिस तरह से एंटी रोमियो का असर शहर में दिखाई दे रहा है, उसी तरह से जल्द ही देहात क्षेत्रों में भी देखाई देने लगेगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पिछड़े वर्ग के बच्चों को छात्रवृत्ति इसलिए नहीं मिल पा रही थी क्योंकि उनका फार्म गलत हो जाता था। इसके लिए हमने स्कूलों में छात्रवृत्ति फार्म भरने के लिए बच्चों को प्रशिक्षण देने का फैसला लिया है। पिछड़ा वर्ग विभाग की ओर से गरीब बेटियों की शादी के लिए 20 हजार रुपये दिए जाते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस राशि को बढ़ाकर 25 हजार करने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री को भेजा है। उन्होंने कहा कि हर मंत्रियों ने अपने-अपने विभाग की 15 दिनों बाद किए गए कार्यों की समीक्षा बैठक कर जानकारी लेंगे। अधिकारियों को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि 15 साल जिस मानसिकता के साथ काम कर रहे थे, उसका त्याग कर दें अन्यथा छुट्टी लेकर घर चले जाएं। इससे पहले स्कूल के प्रवेश द्वार पर बजरंग त्रिपाठी समेत अन्य लोगों ने ओमप्रकाश का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed