फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   School girl missing, there was a stir

स्कूल गई छात्रा लापता, मचा हड़कंप

Fri, 03 Dec 2021 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
School girl missing, there was a stir
देवगांव कोवताली क्षेत्र के परिषदीय विद्यालय मसीरपुर में पढ़ने वाली कक्षा सात की छात्रा संदिग्धावस्था में लापता हो गई है। देर शाम तक जब छात्रा घर नहीं पहुंची तो परिजन उसकी तलाश में जुट गए। हर जगह खोजने के बाद परिजनों ने घटना के बाबत पुलिस को तहरीर दी। पड़ताल में पता चला कि बुआ बनकर आई कोई महिला उसे अपने साथ ले गई है।
विज्ञापन

मसीरपुर गांव निवासी आराधना (14) परिषदीय विद्यालय मसीरपुर में कक्षा सात में पढ़ती है। रोज की भांति बृहस्पतिवार को भी वह स्कूल गई थी। देर शाम तक वह घर वापस नहीं लौटी तो परिजन परेशान हो उठे और उसकी तलाश में जुट गए। स्कूल पर संपर्क करने पता चला कि कोई महिला स्कूल पर गोद में बच्चा लेकर पहुंची थी। उसने खुद को आराधना की बुआ बताया और दवा लेने जाने के बात कहते हुए उसे साथ लेकर चली गई। छात्रा के गायब होने से परिजन परेशान है और छात्रा की मां ने इस बाबत देवगांव कोतवाली पर तहरीर दी है। जिसके आधार पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed