{"_id":"620fa21a05ec15442240b5bc","slug":"scam-done-in-the-name-of-development-in-azamgarh-case-file-against-former-head-secretary-and-je","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ः विकास के नाम पर किया लाखों का घोटाला, पूर्व प्रधान, सचिव व तत्कालीन जेई पर दर्ज होगा मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ः विकास के नाम पर किया लाखों का घोटाला, पूर्व प्रधान, सचिव व तत्कालीन जेई पर दर्ज होगा मुकदमा
Fri, 18 Feb 2022 07:11 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 18 Feb 2022 07:11 PM IST
सार
आजमगढ़ के एक गांव में विकास कार्यों के नाम पर लाखों का घोटाला सामने आया है। जांच में पूर्व प्रधान, सचिव व तत्कालीन जेई दोषी पाए गए हैं। डीपीआरओ ने उक्त तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजमगढ़ के रानी की सराय के फरिहा गांव में इंटरलाकिंग समेत अन्य विकास कार्यों को कराने के नाम पर 17 लाख 28 हजार 294 रुपये का घोटाला किया गया है। गांव में इंटर लाकिंग के नीचे पीसीसी, इंटरलाकिंग के नीचे सैंड बेस, प्लास्टर एवं साइडवाल का कार्य कराया गया है।
विज्ञापन
जिसमें पूर्व प्रधान मसूदा खातून, सचिव अभिमन्यु यादव व रेशमी अवर अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग विकास खंड रानी की सराय द्वारा वित्तीय अनियमितता की गई है। आयुक्त के निर्देश पर अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग आजमगढ़, सहायक अभियंता निर्माण खंड-5 लोक निर्माण विभाग, सहायक अभियंता प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग एवं मंडलीय उप निदेशक को नामित किया गया था।
विज्ञापन
जांच आख्या के आधार पर मामले में पूर्व प्रधान, संबंधित सचिव एवं तत्कालीन अवर अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग रानी की सराय दोषी पाए गए। जिला पंचायत राज अधिकारी लालजी दुबे ने सहायक विकास अधिकारी पंचायत रानी की सराय को उक्त तीनों पर एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विकास कार्य के नाम पर लाखों का घोटाला
जिला पंचायत राज अधिकारी लालजी दुबे का कहना है कि फरिहा गांव में विकास कार्य कराने के नाम पर लाखों रुपये का घोटाला किया गया है। जांच में दोषी मिले पूर्व प्रधान, सचिव एवं तत्कालीन अवर अभियंता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए निर्देश दिया गया है।