फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Say the model station, utilities suffering

कहने को मॉडल स्टेशन, सुविधाएं बदहाल

Tue, 12 Apr 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Tue, 12 Apr 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
Say the model station, utilities suffering
फूलपुर खुरासन रोड रेलवे स्टेशन पर पीने के पानी की टोटी यूं पड़ी हुई है बदहाल
रेलवे स्टेशन को मॉडल स्टेशन का दर्जा मिले एक साल से अधिक का समय बीत गया है, लेकिन आज भी स्टेशन पर माडल स्टेशन के हिसाब से कोई सुविधा नहीं है। जबकि रूट से  एक दर्जन एक्सप्रेस और चार जोड़ी पैसेंजर ट्रेनें गुजरती हैं।
विज्ञापन


लेकिन स्टेशन पर यात्री सुविधा के नाम पर व्यवस्था नदारद हैं। वहीं लगभग छह वर्षों से हो रहा प्लेटफार्म नंबर दो का निर्माण अभी तक पूरा नहीं हो सका है। रेलवे स्टेशन पर अगर पीने के पानी की व्यवस्था को छोड़ दें, तो यहां पर यात्रियों के ठहरने के लिए प्रतीक्षालय (डारमेट्री) का निर्माण काफी दिनों से हो रहा है जो अभी तक पूरा नहीं हो सका।
विज्ञापन


टिकट काउंटर पर लगे पंखे कभी नहीं चलते। एसी प्रथम , द्वितीय और तृतीय श्रेणी के यात्रियों के लिए प्रतीक्षालय नहीें है। मूत्रालय और शौचालय न होने से यात्रियों को काफी परेशानी होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जीआरपी थाना प्लेटफार्म पर न होकर स्टेशन से बाहर है। रेलवे कालोनी में गंदगी है। स्टेशन के बार आटो स्टैंड न होने से भी यात्रियों को परेशानी है। इधर-उधर आटो खड़ा होने जाम की स्थिति बन जाती है।

स्टेशन मास्टर बाबू राम ने बताया कि प्लेटफार्म नंबर दो का निर्माण ठेकेदार के भागने के कारण प्रभावित हुआ था। दूसरा ठेकेदार आया है अब उसके द्वारा कार्य को पूरा कराया जा रहा है। उन्होंने खुरासन रोड रेलवे स्टेशन पर पानी की समस्या को दुरुसत कराने का आश्वासन दिया।


मुख्यालय निवासी यात्री गोविंद ने बताया कि वाशिंग पिट होने के बाद भी ट्रेनों की सफाई नहीं होती। इसके चलते गंदगी भरे कोच में दिल्ली यात्रा करनी पड़ी है। यात्री अमरजीत ने कहा कि काफी दिनों से बन रहा प्लेटफार्म नंबर दो अभी तक नहीं बना। ऐसे में ट्रैक पार कर दूसरी ओर जाना पड़ता है। इससे हादसे का डर बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed