{"_id":"693c6c99b00534825e0194c2","slug":"saurabh-aditya-and-rammilan-emerged-victorious-in-the-race-azamgarh-news-c-258-1-azm1021-142073-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: दौड़ में सौरभ, आदित्य और राममिलन ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: दौड़ में सौरभ, आदित्य और राममिलन ने मारी बाजी
विज्ञापन
18 उद्योग विद्यालय इंटर कॉलेज कोयलसा में आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती छात्राएं। संवाद
- फोटो : photo
बूढ़नपुर। उद्योग विद्यालय इंटर कॉलेज कोयलसा में शुक्रवार को युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा लालगंज जिलाध्यक्ष विनोद राजभर और कोयलसा ब्लॉक प्रमुख के प्रतिनिधि संतोष यादव ने संयुक्त रूप से किया। अध्यक्षता विकास खंड अधिकारी सागर सिंह ने की। प्रतियोगिता में बालक वर्ग में दौड़ में सौरभ, आदित्य और राममिलन ने बाजी मारी।
400 मीटर दौड़ बालक सीनियर में आदित्य ने प्रथम स्थान और विकास ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में राममिलन निषाद प्रथम और विनोद प्रजापति दूसरे स्थान पर रहे। 1500 मीटर दौड़ में सौरभ यादव ने प्रथम स्थान और वीरेंद्र गिरी ने द्वितीय स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग की 400 मीटर दौड़ में प्रीति प्रथम और काजल द्वितीय रही।
वहीं बालिका वर्ग वॉलीबॉल प्रतियोगिता में पटेल मेमोरियल इंटर कॉलेज, अतरौलिया ने प्रथम और किसान बालिका इंटर कॉलेज, रानीपुर ने द्वितीय स्थान हासिल किया। लंबी कूद में मुस्कान प्रथम और रिशु द्वितीय रही। अंत में क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी रोहित यादव ने सभी का आभार प्रकट किया। इस मौके पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अनीश कुमार मौर्य, उमेश कुमार भारत, शुभम साहू, आस्था सिंह, मुनीर अहमद, प्रेमचंद आदि उपस्थित रहे।