{"_id":"65f9ce4bf79d060d35070897","slug":"sanju-was-murdered-for-keeping-an-evil-eye-on-his-wife-azamgarh-news-c-258-1-svns1004-112864-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: पत्नी पर गलत नजर रखने पर की थी संजू की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: पत्नी पर गलत नजर रखने पर की थी संजू की हत्या
विज्ञापन
आजमगढ़। कप्तानगंज कस्बा के पुरानी बाजार निवासी एक किशोर 10 मार्च को लापता हो गया था। तीन दिन बाद उसका शव अंबेडकरनगर जिले के बसखारी थाना अंतर्गत दुर्गीपुर गांव स्थित गेहूं के खेत से बरामद हुआ था। हत्याकांड का मंगलवार को पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार किशोर की हत्या एक महिला पर बुरी नजर रखने के चलते हुई थी।
पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि कप्तानगंज कस्बा निवासिनी प्रमिला प्रजापति के पुत्र संजू उर्फ गंजू 10 मार्च को बसखारी जाने की बात कह कर घर से निकला था। इसके बाद वह घर नहीं आया तो मां ने गुमशुदगी दर्ज कराया। इस बीच अंबेडकरनगर जिले के बसखारी थाना अंतर्गत दुर्गीपुर गांव में एक किशोर का शव मिलने की सूचना आयी। मामले में हत्या का आरोप लगाते हुए कप्तानगंज थाने में गुलशन गुप्ता के खिलाफ तहरीर मिली थी। जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना में जुट गई। विवेचना के दौरान एक अन्य आरोपी प्रिंस का भी नाम सामने आया। सोमवार की देर शाम पुलिस ने गुलशन गुप्ता को प्राथमिक विद्यालय रानीपुर के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बाइक, ईंट, मोबाइल आदि भी पुलिस ने बरामद कर लिया। वहीं प्रिंस की तलाश की जा रही है।
भतीजे के सलाह पर गुलशन ने की थी संजू की हत्या
आजमगढ़। गिरफ्तारी के बाद हत्यारोपी गुलशन ने पूछताछ में बताया कि संजू उसका पड़ोसी था। वह मेरी पत्नी पर बुरी नजर रखता था। जिसे लेकर उसने कई बार संजू को समझाया भी था। इसके बाद भी वह नहीं मान रहा था। जिस पर उसने अपने भतीजे प्रिंस को यह बात बताई। प्रिंस ने उसे सलाह दिया कि कहीं एकांत में संजू को ले जाकर उसकी हत्या कर दो। इसके बाद वह संजू को अपने बाइक से बसखारी प्लास्टिक खरीदने के नाम पर ले गया। लोहरा में दोनों ले शराब पी। इसके बाद बसखारी के दुर्गीपुर गांव स्थित एक गेहूं के खेत में ले जाकर संजू के सिर व मुंह पर ईंट से प्रहार कर हत्या कर दिया और शव छोड़कर फरार हो गया।