फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Corona Sample collection done at four places in azamgarh testing done in medical college

Corona: चार जगहों पर होगा सैंपल कलेक्शन, मेडिकल कॉलेज में होगी जांच; आजमगढ़ में अलर्ट हुआ स्वास्थ्य महकमा

Mon, 02 Jun 2025 12:19 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Mon, 02 Jun 2025 12:19 AM IST
सार

Covid 19 News: कोरोना को लेकर आजमगढ़ के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और ऑक्सीजन सिलिंडरों की जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद सिलिंडरों में पहले से ऑक्सीजन भरी जाएगी। शासन से गाइडलाइन भी मिल गई है। 

विज्ञापन
Corona Sample collection done at four places in azamgarh testing done in medical college
कोरोना टेस्ट। - फोटो : Freepik.com

विस्तार

प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिले का स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट हो गया है। सैंपलिंग के लिए जिले में चार केंद्र मंडलीय जिला चिकित्सालय, सौ सैय्या अस्पताल अतरौलिया, तरवां और लालगंज को केंद्र बनाया गया है। अगर किसी में कोविड के लक्षण सामने आ रहे हैं तो वह यहां जाकर अपनी जांच करा सकता है।  

विज्ञापन


इन सेंटरों से हुए सैंपल कलेक्शन की जांच राजकीय मेडिकल कालेज चक्रपानपुर में की जाएगी। नए वैरिएंट को लेकर घबराने की जरूरत नहीं, बल्कि सतर्क रहना होगा। लक्षण दिखने पर तत्काल जांच कराने से इलाज और संक्रमण रोकना आसान होगा।

विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि जिले में फिलहाल कोई सक्रिय कोविड मामला नहीं है, लेकिन सतर्कता बरती जा रही है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बाहर से आने वाले लोगों पर विशेष नजर रखी जा रही है। 

सीएचसी, पीएचसी, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं को अपने क्षेत्रों में निगरानी रखने और लक्षण दिखने पर तत्काल जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं। सीएमओ ने कहा कि टीकाकरण के कारण लोगों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ी है, जिससे कोविड पर नियंत्रण में मदद मिली थी। 

इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

  • बुखार
  • सूखी खांसी
  • नाक बहना या बंद होना
  • सिरदर्द
  • गले में खराश
  • थकावट
  • स्वाद या गंध महसूस न होना
  • पाचन संबंधी समस्याएं 
विज्ञापन

बरतें सावधानियां

  • मास्क लगाकर घर से बाहर निकलें।
  • खांसते-छींकते समय टिशू से मुंह ढकें और बाद में हाथ धोएं।
  • अल्कोहल-आधारित हैंड सैनिटाइजर का उपयोग करें।
  • बुजुर्ग, बीमार व्यक्ति और छोटे बच्चे भीड़भाड़ से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed