फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Same on the road, shoplifting on the sidewalk

सड़क पर समान, फुटपाथ पर कर रहे दुकानदारी

Mon, 23 May 2022 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Same on the road, shoplifting on the sidewalk
आजमगढ़। नगर पालिका परिषद आजमगढ़ क्षेत्र की सड़कें अतिक्रमण से संकरी हो गईं हैं। कहीं पटरियों पर दुकानें सज रहीं हैं तो कहीं ठेले वालों ने कब्जा कर रखा है। इसके साथ ही शहर आने वाले लोग अपने वाहन जहां-तहां खड़ा कर दे रहे हैं। इससे आए दिन शहर में जाम लग रहा है। इसके चलते राहगीरों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं सड़कों पर सामान रख कर रौब दिखाते हुए दुकानदारी कर रहे हैं। जिला प्रशासन के अधिकारियों के लाख दावों के बावजूद शहर में अतिक्रमण का जाल बढ़ता ही जा रहा है। अतिक्रमण इस कदर बढ़ रहा है कि अब दुकानदार सड़क किनारे बनी नाली पर भी अतिक्रमण कर रखा है। दुकानदारों ने नाली पर पक्का निर्माण भी करा लिया है। इतना ही नहीं सड़क के कुछ हिस्से को दुकानदार वाहन पार्किंग के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं। अतिक्रमण के बढ़ते दायरे के बावजूद जिला प्रशासन केवल दावे कर खानापूर्ति कर रहे हैं। आए दिन शहर जाम के झाम में फंसा रहता है, जिसके चलते दिनभर शहर की सड़कों पर वाहन जाम में फंसते हैं। दुकानदारों व फुटपाथी दुकानदारों द्वारा सड़कों पर किए गए अतिक्रमण का नजारा प्रतिदिन बड़ादेव, मातबरगंज, आसिफगंज व बदरका रोड पर देखने को मिलता है। नगर परिषद द्वारा समय-समय पर अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया जाता है, लेकिन अतिक्रमण मुक्त शहर करने का दावा सिर्फ जुमला ही साबित हो रहा है।
विज्ञापन

कदम-कदम पर है अवैध पार्किंग
आजमगढ़। शहर की शायद ही कोई सड़क या मार्ग होगा, जहां पर अवैध रूप से वाहन खड़े न होते हों। बड़े-बड़े संस्थानों ने भी वाहनों को खड़े करने की कोई पार्किंग की व्यवस्था नहीं की है। इसके चलते बैंक, होटल, शिक्षण संस्थान और माल के बाहर वाहनों का जमावड़ा लगा रहता है। इससे मार्ग तंग हो जाता है और जाम की स्थिति बन जाती है। इसके चलते शहरवासी जाम के झाम में फंसते हैं। बड़ादेव से मातबरगंज तक यदि देखा जाए तो सड़कों पर अवैध कब्जा है। नालियों के ऊपर दुकानदार पक्का निर्माण कराते हुए उसे भी कब्जा कर लिया है। जिससे नालियों के जाम होने पर समस्याएं बढ़ती है। वहीं सड़क के फुटपाथ पर अतिक्रमण होने के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। एसडीएम जेआर चौधरी ने कहा कि अतिक्रमण हटाओ अभियान चल रहा है। एक-एक कर सभी सड़कों को अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा। जिससे लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed