फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Samajwadi Party tightens for teacher MLC election

शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए सपा ने कसी कमर

Fri, 20 Nov 2020 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 11:14 PM IST
विज्ञापन
Samajwadi Party tightens for teacher MLC election
आजमगढ़। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर शुक्रवार को विधान परिषद शिक्षक क्षेत्र गोरखपुर-फैजाबाद के चुनाव के संबंध में पदाधिकारियों की बैठक निवर्तमान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव की अध्यक्षता में हुई। सपा प्रत्याशी अवधेश यादव ने कहा कि शिक्षकों का सम्मान हमेशा समाजवादी पार्टी सरकार में हुआ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव की सरकार ने वित्त विहीन शिक्षकों को मानदेय देने का ऐतिहासिक फैसला लेकर लाखों शिक्षकों के भविष्य बनाने का काम किया। हम शिक्षकों की समस्याओं के लिए हमेशा संघर्ष करेंगे। पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव विधायक ने भाजपा पर झूठ बोलकर वोट लेने का आरोप लगाया। हवलदार यादव ने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि मतदेय स्थलों पर रहकर मतदाताओं को प्रोत्साहित करें। पूर्व सांसद रामाकांत यादव, विधायक संग्राम यादव, नफीस अहमद, पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा, वसीम अहमद, पूर्व विधायक श्यामबहादुर सिंह यादव, बेचई सरोज, जयराम सिंह पटेल, इसरार अहमद, लालमनि राजभर, हरिश्चन्द्र यादव, डा.हरिराम सिंह यादव, हंसराज यादव थे। संचालन महासचिव हरिप्रसाद दूबे ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed