फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Samajwadi Party ncelebrates birthday of party patron by donating blood

रक्तदान कर सपा ने मनाया पार्टी संरक्षक का जन्मदिन

Sun, 22 Nov 2020 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 11:38 PM IST
विज्ञापन
Samajwadi Party ncelebrates birthday of party patron by donating blood
सपा कार्यालय पर मुलायम सिंह के जंमदिन पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हवलदार यादव। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। सपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने रविवार को पार्टी के संरक्षक, पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव का 82वां जन्मदिन सादगी से मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया और उनके दीर्घायु होने की कामना की। राजेश सरोज, उमेश यादव पूर्व प्रधान, मुलायम चौहान, दुर्गेश यादव पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष, लालचंद चौहान, ज्वाला प्रसाद, निखिल यादव आदि ने रक्तदान किया।
विज्ञापन

गोष्ठी में पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव विधायक ने कहा कि मुलायम सिंह यादव संघर्ष के बदौलत जमीन से उठकर प्रदेश और देश की राजनीति में एक महत्वपूर्ण स्थान हासिल किया। उनको जब भी प्रदेश में मुख्यमंत्री बनने का अवसर मिला उन्होंने किसानों, गरीबों, मजलूमों के लिए काम किया। पूर्व सांसद बलिहारी बाबू ने कहा कि मुलायम सिंह यादव संविधान व लोकतंत्र के सजग प्रहरी हैं। देश की एकता व अखंडता के लिए उन्होंने हमेशा काम किया। निवर्तमान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने पिछड़ों, दलितों व अल्पसंख्यकों के हितों के लिए हमेशा संघर्ष किया। उनके जन्मदिन पर पार्टी के कार्यकर्ता संकल्प लें कि 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए घर-घर जाकर अखिलेश यादव की उपलब्धियों को बतायेंगे। विधायक डा. संग्राम यादव, पूर्व विधायक रामजग राम, कमला प्रसाद यादव, बृजलाल सोनकर, अखिलेश यादव, जयराम सिंह पटेल, बबिता चौहान आदि ने विचार व्यक्त किया। संचालन महासचिव हरिप्रसाद दुबे ने किया। इस मौके पर चंद्रशेखर यादव, बुझारत यादव, रमेश निषाद, विनीत राय, रामआसरे राय, राजनरायन यादव, वेदप्रकाश यादव, जोरार खान, डा. हरिराम सिंह यादव, चंद्रिका निषाद, प्रेमा यादव, सना परवीन, श्रृंगारी गौतम आदि थे। फूलपुर प्रतिनिधि के अनुसार फूलपुर में सपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया। इस मौके पर गरीबों और मरीजों को फल बांटे। पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह के आवास पर गोष्ठी हुई। डा. राम आशीष सिंह यादव, डा. मो. अजीम, राजेश यादव, विनय राय, संतोष, विमला, अंगद, बहादुर आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed