{"_id":"64a55bac6bef520402021945","slug":"samajwadi-party-mla-ramakant-yadav-appeared-in-three-cases-in-azamgarh-mp-mla-court-2023-07-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh: सपा विधायक रमाकांत यादव की तीन मामलों में हुई पेशी, अब 14 और 16 जुलाई को होगी अगली सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh: सपा विधायक रमाकांत यादव की तीन मामलों में हुई पेशी, अब 14 और 16 जुलाई को होगी अगली सुनवाई
Wed, 05 Jul 2023 05:31 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 05 Jul 2023 05:31 PM IST
सार
बाहुबली विधायक रमाकांत यादव बुधवार को तीन अलग-अलग मामलों में आजमगढ़ न्यायालय में फतेहगढ़ जेल से वीडिया कांफ्रेंसिंग से पेश हुए। कोर्ट ने एक मामले में 14 तो दो अन्य मामलों में 16 जुलाई की तारीख तय की।
विज्ञापन
विधायक रमाकांत यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाहुबली विधायक रमाकांत यादव बुधवार को तीन अलग-अलग मामलों में आजमगढ़ न्यायालय में फतेहगढ़ जेल से वीडिया कांफ्रेंसिंग से पेश हुए। कोर्ट ने एक मामले में 14 तो दो अन्य मामलों में 16 जुलाई की तारीख तय की। पूर्व सांसद व बाहुबली सपा विधायक रमाकांत यादव के खिलाफ आजमगढ़ जिले में कई मुकदमे दर्ज हैं। इनमें से ज्यादातर मामले चुनाव से संबंधित है।
विज्ञापन
ऐसे ही तीन मामलों में बुधवार को रमाकांत यादव की पेशी एमपी-एमएलए कोर्ट में न्यायाधीश अशोक कुमार के समक्ष वीडियो कांफ्रेंसिंग से हुई। इन मुकदमों में एक मामला पवई थाने में दर्ज चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का रहा। जिसमें अगली सुनवाई की तारीख 14 जुलाई तय की गई।
विज्ञापन
वहीं फूलपुर और दीदारगंज थाने में भी रमाकांत यादव के खिलाफ थाना घेराव व चुनाव आचार संहिता से संबंधित मामला दर्ज है। इन दोनों मामलों में न्यायाधीश ने सुनवाई के लिए 16 जुलाई की तारीख तय की।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: विवाद के बाद मायके से नहीं आई पत्नी, पति ने दो बच्चों संग खाया जहर, तीनों की हालत गंभीर