फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Salute to the soldiers who died on duty

कर्तव्य पर शहीद होने वाले जवानों को किया नमन

Sat, 22 Oct 2022 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Salute to the soldiers who died on duty
आजमगढ़। कर्तव्य पर अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीद जवानों की याद में शुक्रवार को पुलिस लाइन परिसर में स्मृति दिवस का आयोजन किया गया। डीआईजी अखिलेश कुमार और एसपी अनुराग आर्य ने शहीद जवानों को श्रद्घांजलि दी। डीआईजी अखिलेश कुमार ने बताया कि यह ऐतिहासिक शौर्य गाथा 57 वर्ष पूर्व की है। जब 21 अक्तूबर 1959 को देश की उत्तरी सीमा लद्दाख के बर्फीले निर्जन एवं दुरूह क्षेत्र में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 10 जवान अपनी नियमित गश्त पर निकले थे। उसी दौरान चीनी सैनिकों ने वीर जवानों पर आक्रमण कर दिया। शत्रु सेना का मुकाबला करते हुए मातृभूमि की रक्षा में 10 पुलिसजनों ने कर्तव्य की वेदी पर अपने प्राणों की आहूति दे दी। एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि एक सितंबर 2015 से 31 अगस्त 2021 तक देश में कर्तव्य की वेदी पर सैकड़ों जवानों ने अपने प्राणों की आहुति दी। हम सभी को ऐसे जवानों से प्रेरणा लेने की जरूरत है। इस दौरान एसपी नगर शैलेंद्र लाल, एसपी ग्रामीण राहुल रूसिया, एसपी यातायात सुधीर जायसवाल, सीओ नगर व लाईन महेंद्र शुक्ल, सीओ सदर सौम्या सिंह, सीओ लालगंज मनोज रघुवंशी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed