फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Salary of 21 officers who were absent

अनुपस्थित रहे 21 अधिकारियों का रोका वेतन

Wed, 17 Mar 2021 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Salary of 21 officers who were absent
सगड़ी तहसील पर संपूर्ण समाधान दिवस पर लोगो की समस्या सुनते अधिकारी । - फोटो : AZAMGARH
सगड़ी। तहसील पर मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन प्रभारी अधिकारी सीआरओ हरिशंकर की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान 21 अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर सीआरओ ने जिलाधिकारी के यहां अनुपस्थित रहे अधिकारियों का एक दिन का वेतन रोकने की संस्तुति की है। सीआरओ की इस कार्रवाई से अधिकारियों में खलबली मची हुई है। समाधान दिवस पर आई शिकायतों का सीआरओ ने संबधित विभागों के अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

सीआरओ ने बताया कि संपूर्ण तहसील समाधान दिवस पर उच्चाधिकारी मौजूद नहीं रहते हैं तो फरियादियों को निराश होकर लौटना पड़ता है। जो अधिकारी 10:30 बजे तक संपूर्ण समाधान दिवस पर नहीं पहुंचे, उन सबका एक दिन का वेतन रोका जाएगा। इसकी संस्तुति जिलाधिकारी के यहां भेजी गई रिपोर्ट में की गई है। उधर, वेतन रोके जाने की जानकारी मिलने पर समाधान दिवस में अनुपस्थित मिले अधिकारियों में खलबली मची हुई है। तहसीलदार बृजेंद्र कुमार उपाध्याय ने बताया कि समाधान दिवस में अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों में चिकित्सा अधिकारी, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग, सहायक अभियंता सिंचाई, बीईओ अजमतगढ़, ईओ बिलरियागंज, बीडीओ महाराजगंज, बीडीओ हरैया, बीडीओ अजमतगढ़, प्रभारी निरीक्षक जीयनपुर, बिलरियागंज, महाराजगंज, कप्तानगंज, मुबारकपुर, कंधरापुर, रौनापार, एडीओ हरैया, एडीओ अजमतगढ़ समेत 21 अधिकारी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि समाधान दिवस पर कुल 102 शिकायतें आईं। इनमें से पांच का मौके पर निस्तारण किया गया। शिकायतों में पुलिस विभाग की 24, विकास की आठ, राजस्व की 60 और अन्य आठ प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभागों को निस्तारण के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed