फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Sai saan tu chalisa hai kisni hum karb pardhani ...

सैयां तू चला करा किसानी हम करब परधानी...

Sat, 08 May 2021 11:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
Sai saan tu chalisa hai kisni hum karb pardhani ...
सगड़ी। तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ ब्लॉक में ग्राम प्रधान पद की कुल 101 सीटों में से 53 सीटें जीतकर महिलाएं पुरुषों से आगे निकल गईं। इस ब्लाक में महिलाओं के लिए 34 सीटें आरक्षित थीं लेकिन इसके अलावा 19 सीटों पर पुरुषों को पछाड़ते हुए उन्होंने प्रधानी पर कब्जा किया है। अजमतगढ़ ब्लॉक में आधी आबादी ने जिस तरह से ग्राम प्रधान पद के चुनाव में पुरुषों को मात दी है उसे देखते हुए भोजपुरी का वह गीत पूरी तरह से चरितार्थ होता है ‘‘सैंया तू चला करा किसानी हम करब परधानी’’। अजमतगढ़ विकास खंड की कुल 101 ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान पद के लिए चुनाव कराए गए थे। इन 101 ग्राम पंचायतों में 34 ग्राम पंचायतें महिलाओं के लिए आरक्षित थी। इन 34 ग्राम पंचायतों में सिर्फ महिलाएं ही मैदान में उतर सकती थी कोई पुरुष नहीं मैदान में आ सकता था। महिलाओं ने इन सीटों पर ताल ठोकने के साथ ही कई अन्य सीटों पर भी पुरुषों से लोहा लेने की ठानी। जब परिणाम आया तो महिलाएं खुद के आरक्षित सीटों से अधिक 53 सीटें जीत चुकी थी। जो आरक्षित 34 सीटों से 19 ज्यादा हैैं। जो इस बात को साबित करता है कि महिलाएं अब सामाजिक बेड़ियों को तोड़ते हुए समाज के कंधे से कंधा मिलाकर चलने को आतुर हैं। जिस प्रकार उन्होंने 19 सीटों पर पुरुषों को मात दी है वह यह दर्शाता है कि महिलाएं अब अबला नहीं बल्कि सबला बन रही हैं और जो ठान रही हैं उसे पूरा कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed