फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Rural doctors raised demands

ग्रामीण चिकित्सकों ने उठाई छह सूत्रीय मांगें

Wed, 23 Sep 2020 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Rural doctors raised demands
आजमगढ़। ग्रामीण चिकित्सक एसोसिएशन की ओर से सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन बुधवार को हरवंशपुर स्थित वाटिका में किया गया। मुख्य अतिथि सुभासपा के प्रदेश उपाध्यक्ष शशि प्रकाश सिंह मुन्ना और विशिष्ट अतिथि डॉ. जयेंद्र मणि मिश्रा रहे। एसोसिएशन ने पूर्व कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर को संबोधित छह सूत्री ज्ञापन शशि प्रकाश सिंह को सौंपा।
विज्ञापन

शशिप्रकाश सिंह ने कहा कि पार्टी के चार विधायकों की ओर से उक्त मांगों को शीघ्र ही विधानसभा में प्रमुखता से उठाया जाएगा। अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार ने कहा कि ग्रामीणांचल क्षेत्रों में ग्रामीण चिकित्सक ही मरीज को प्राथमिक उपचार की सुविधा दे सकते हैं। पंजीकृत चिकित्सक से अनुभव व डिप्लोमा प्राप्त चिकित्सकों को प्राथमिक उपचार करने का अधिकार प्रदान किया जाए। नर्सिंग, पैरा मेडिकल डिप्लोमा धारकों विशेष ग्रामीण चिकित्सकों के लिए भर्ती निकाली जाए। अनुभवशील ग्रामीण चिकित्सकों को जिला चिकित्सालय, सीएचसी पर 6-12 माह की ट्रेनिंग दिलाने के बाद प्राथमिक उपचार करने का अधिकार दिया जाए। जन जागरूकता कार्यक्रमों में ग्रामीण चिकित्सकों को भी प्राथमिकता दी जाए। डिप्लोमा धारक चिकित्सकों को सम्मान दिलाने के लिए उन्हे ग्रामीण चिकित्सक शब्द के प्रयोग का अधिकार मिले। झोलाछाप जैसे शब्द प्रयोग करने वालों पर कार्रवाई की जाए। डॉ. हरगोविंद विश्वकर्मा , डा. विरेन्द्र पाठक, डा. आरबी मौर्या, डा. दिलराम यादव, डा. बीएल उपाध्याय, डा. अजय कुमार, डा. अनिल कुमार, डा. अनिल सरोज, डा. रवि प्रकाश का सम्मान किया गया। डॉ. वीरेंद्र पाठक, डॉ. बीएल उपाध्याय, डॉ.संजय तिवारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed