फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Rural Development Department will plant maximum number of trees

Azamgarh News: सबसे अधिक पौधे लगाएगा ग्राम्य विकास विभाग

Wed, 07 Jun 2023 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jun 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Rural Development Department will plant maximum number of trees
शासन ने इस बार जिले में 5774040 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। जिसमें अन्य विभागों को 3974040 एवं वन विभाग को 18 लाख का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सबसे अधिक ग्राम्य विकास विभाग को 2341000 पौधे लगाने है। समस्त ब्लाकों में स्थित 36 नर्सरियों में 74 प्रजातियों के लगभग 84 लाख पौधे तैयार किए गए है। उक्त जानकारी जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला पौधारोपण समिति की बैठक में संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए। जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने बताया कि पंचायती राज विभाग को 238000, पर्यावरण विभाग को 248000, कृषि विभाग 469000, उद्यान विभाग को 290000 एवं शेष अन्य विभागों को लक्ष्य आवंटित किया गया है। डीएम ने बताया कि पौधारोपण अभियान-2023 में 57 लाख 74 हजार 40 पौधे लगाए जाएंगे। डीएफओ जीडी मिश्र ने बताया कि पौधारोपण अभियान-2023 के अंतर्गत जनपद में पौधारोपण कराए जाने के लिए जनपद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिला विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि ग्राम्य विकास विभाग को आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष पौधारोपण किए जाने के लिए स्थलवार माइक्रो प्लान बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। सार्वजनिक भूमि पर 90 हजार एवं व्यक्तिगत भूमि पर 80 हजार गड्ढ़े खोदे जा चुके हैं। 25 से 30 जून तक लक्ष्य के सापेक्ष गड्ढ़ों की खुदाई पूर्ण कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed