फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   RTO will soon open its training center in ITI College

आईटीआई कालेज में आरटीओ जल्द ही खोलेगा अपना ट्रेनिंग सेंटर

Sun, 12 Jun 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
RTO will soon open its training center in ITI College
आजमगढ़। ड्राइविंग सीखने के लिए लोगों को अब निजी ट्रेनिंग सेंटरों पर आश्रित नहीं होना पड़ेगा। आरटीओ आईटीआई कालेज में अपना ट्रेनिंग सेंटर खोलने जा रहा है। यहां हर प्रकार के वाहनों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। यहां से प्रशिक्षण लेने के पश्चात उन्हें लाइसेंस के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। पांच करोड़ की लागत से तैयार किया गया ट्रेनिंग सेंटर अगले माह तक हैंडओवर हो जाएगा। उसके बाद प्रशिक्षण संबंधी प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। जिससे लोगों को सहूलियत मिलेगी। एआरटीओ (प्रशासन) सत्येंद्र कुमार यादव ने बताया कि कोरोना संक्रमण के बढ़ने की वजह से कार्य बंद करा दिया गया था। संक्रमण की स्थिति में सुधार आते ही कार्य शुरू करा दिया गया है, जो अब पूरा हो चुका है। बताया कि करीब पांच करोड़ की लागत से आईटीआई परिसर में प्रशिक्षण केंद्र तैयार किया गया है। एआरटीओ ने बताया कि जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित की गई है, जो उसकी गुणवत्ता की जांच करेगी। इधर आचार संहिता लगने के कारण अभी सभी काम रुक गए हैं। जांच पूरा कर कमेटी अगले माह यानी जुलाई में रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। इसके बाद वह परिवहन विभाग को हैंडओवर करेगी। जुलाई से अगस्त तक प्रशिक्षण की प्रक्रिया आरंभ हो जाएगी। इसके बाद जितने भी प्रशिक्षु आएंगे, सभी को प्रवेश दिया जाएगा। बताया कि अभी प्रशिक्षण की फीस निर्धारित नहीं की गई है लेकिन यह काफी कम होगी ताकि लोगों को सहूलियत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed