फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   RSO reached but could not determine gym membership rate

आरएसओ तो पहुंचे लेकिन नहीं हो सका जिम की सदस्यता रेट का निर्धारण

Tue, 22 Sep 2020 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
RSO reached but could not determine gym membership rate
आजमगढ़। सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में लाखों रुपये की लागत से आधुनिक जिम की स्थापना तो हो गई, लेकि कोविड-19 को प्रकोप और पूर्व आरएसओ मुद्रिका पाठक के स्थानांतरण के बाद जिम का लोकार्पण नहीं हो सका। हाल ही में डीएम राजेश कुमार ने जिम के सदस्यता शुल्क का निर्धारण कर इसे खोलने का निर्देश दिया गया था। मंगलवार को प्रभारी आरएसओ आरपी सिंह प्रस्ताव लेकर डीएम के पास पहुंचे जरूरर...लेकिन इस पर फैसला नहीं हो सका। डीएम ने आरएसओ और एडीएम प्रशासन की कमेटी बना शुल्क का निर्धारण करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

नगर के सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में काफी दिनों से एक आधुनिक जिम की जरूरत महसूस की जा रही थी। क्योंकि पुराने जिम का सामान खराब हो चुका था। जनपद में क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी का पदभार ग्रहण करने के बाद मुद्रिका पाठक ने इस दिशा में प्रयास शुरू किया। आधुनिक जिम की स्थापना को मंजूरी मिलने पर लाखों रुपये की लागत से 34 मशीनें लाकर यहां लगाई गई। पूर्व क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी का प्रयास था कि वह इसका लोकार्पण मंत्री उपेंद्र तिवारी के हाथों कराएं। इस बीच उनकी पदोन्नति हो गई और वह डिप्टी डायरेक्टर हो गई। फिर कोरोना के कारण स्टेडियम आदि बंद हो गए। मामला ठंडे बस्ते में चला गया। स्टेडियम के जिम्नेजियम हाल में पड़ी लाखों रुपये की मशीनें धूल फांकती रही।
विज्ञापन

पिछले दिनों डीएम राजेश कुमार ने स्टेडियम का निरीक्षण किया और जिम के सदस्यता शुल्क का निर्धारण करते हुए इसे खोलने का निर्देश दिया। निर्देश के 15 दिन बाद मंगलवार को प्रभारी आरएसओ आरपी सिंह प्रस्ताव लेकर कलक्ट्रेट पहुंचे। हालाकि इस पर सहमति नहीं हो सकी। डीएम ने एडीएम प्रशासन और आरएसओ की कमेटी बनाई है। अब कमेटी शासनादेशों को अनुसार शुल्क का निर्धारण करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैडमिंटन के लिए 1300 और जिम के लिए 700 रुपये शुल्क का प्रस्ताव
आजमगढ़। आरएसओ की ओर से जो प्रस्ताव तैयार किया गया था। उसमें बैडमिंटन खिलाड़ियों के लिए 1300 रुपये शुल्क का प्रवाधान किया गया था। इसमें एक हजार रुपये गणित समिति के खाते में जाने थे और 300 रुपये मासिक शुल्क का प्रवाधना किया गया था। इसके साथ ही जिम के लिए प्रतिमाह 700 रुपये शुल्क का निर्धारण किया गया था। जिलाधिकारी ने बताया कि जिम में मशीनें लाई गई हैं ये आधुनिक जिमों में भी जल्द नहीं मिलती है। कमेटी जल्द ही आम नागरिकों के लिए नामिनल शुल्क का निर्धारण करेगी ताकि लोगों को सुविधा मिल सके।
शिफ्ट किया जा सकता है जिम या कुश्ती हाल
आजमगढ़। स्टेडियम में जिम और कुश्ती हाल एक ही स्थान होने पर परेशानी पेश आ रही है। इसके लिए डीएम ने बगल में खाली पड़े स्थान पर दोनों का अलग-अलग आंगणन कराने का प्रस्ताव दिया है। कम धनराशि में जिसे आसानी से शिफ्ट किया जा सकेगा, उसका प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा।
सदस्यता शुल्क का निर्धारण कर आरएसओ की ओर से प्रस्ताव पेश किया गया था। अभी एडीएम प्रशासन की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया गया है। बैठक कर इस पर निर्णय लिया जाएगा। नामिनल शुल्क रखा जाएगा ताकि आम लोगों को इसका फायदा मिले। - राजेश कुमार, डीएम

डीएम के निर्देश पर प्रस्ताव पेश किया गया था। कमेटी का गठन किया गया है। जल्द ही बैठक कर इसका निर्धारण कर लिया जाएगा और जिम को जनता के लिए खोल दिया जाएगा। इसके साथ ही जिम या कुश्ती कोर्ट को शिफ्ट करने के लिए प्रस्ताव तैयार कराया जा रहा है। - आरपी सिंह, आरएसओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed