फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Rs 1.65 crore approved for electricity connections in 136 basic schools of the district

Azamgarh News: जिले के 136 बेसिक स्कूलों में बिजली कनेक्शन के लिए 1.65 करोड़ स्वीकृत

Fri, 12 Apr 2024 01:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
Rs 1.65 crore approved for electricity connections in 136 basic schools of the district
आजमगढ़। बिजली कनेक्शन से वंचित 136 परिषदीय स्कूल मामले को बीएसए ने बृहस्पतिवार को संज्ञान लिया। स्कूलों में विद्युत कनेक्शन के लिए पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के खाते में 1.65 लाख रुपये भेज दिए। उम्मीद है कि जल्द ही स्कूलों में बिजली कनेक्शन हो जाएंगे। विद्यार्थियों को गर्मी से राहत मिलेगी। जिले में 2706 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। इनमें तीन लाख 62 हजार से अधिक विद्यार्थी पढ़ते हैं। जिले के 136 विद्यालय नहीं बिजली कनेक्शन का मुद्दा लोगों ने उठाया था। मामला संज्ञान में आने पर विभागीय अधिकारी सक्रिय हुए। बीएसए समीर ने बताया कि जिले के करीब 136 बेसिक विद्यालयों में बिजली कनेक्शन नहीं है। इसके लिए उच्चाधिकारियों से बजट की मांग की गई थी। शासन से कुल करीब एक करोड़ 65 लाख की धनराशि स्वीकृत हुई है। जल्द ही स्कूलों में बिजली कनेक्शन हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed