{"_id":"66dca4a1acc8a8f0fc064a54","slug":"rpf-team-inspected-the-railway-track-at-night-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-120336-2024-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: रात में आरपीएफ टीम ने किया रेलवे ट्रैक का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: रात में आरपीएफ टीम ने किया रेलवे ट्रैक का निरीक्षण
विज्ञापन
आजमगढ़। रेलवे सुरक्षा बल आजमगढ़ की टीम ने शुक्रवार की रात मोहम्मदाबाद रेलवे स्टेशन से शाहगंज रेलवे स्टेशन तक के बीच चेकिंग अभियान चलाया। साथ ही क्षेत्राधिकार में पड़ने वाले सभी गेट पर गेटमैन और स्टेशन पर स्टेशन मास्टर से मिलकर उनका हाल-चाल लिया। किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि संज्ञान में आने पर तुरंत आरपीएफ व पुलिस को सूचित करने के लिए निर्देश दिया।
आरपीएफ के निरीक्षक अभय कुमार राय ने रेलवे सुरक्षा को लेकर अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए जवानों ने कमर कस ली। शुक्रवार की रात पुलिस जवानों ने रेलवे ट्रैक पर गश्त किए और विभिन्न गेट पर गेट मैन से मुलाकात की। उनसे उनकी सुरक्षा के लिए कई सुरक्षा टिप्स भी दिए। प्रभारी निरीक्षक अभय कुमार राय ने बताया कि जनता में और रेल कर्मचारियों में विश्वास पैदा करने के लिए रात में आगे भी चेकिंग अभियान लगातार चलाया जाएगा। इस दौरान अभियान में इंस्पेक्टर अभय कुमार राय, सब इंस्पेक्टर संजय कुमार शुक्ला, सब इंस्पेक्टर विक्रम, असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर लोकनाथ गुप्ता, असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर अग्निदेव तिवारी व असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर लाल सिंह मीणा सहित आदि उपस्थित थे।