फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   RPF got success in the case of theft of railway property arrested three accused

Azamgarh News: रेल संपत्ति चोरी के मामले में आरपीएफ को मिली कामयाबी, तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

Sun, 27 Apr 2025 10:13 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sun, 27 Apr 2025 10:13 PM IST
सार

रेल संपत्ति चोरी मामले में आरपीएफ की टीम को कामयाबी मिली है। तीन आरोपियों को पकड़ा गया है और पकड़े गए आरोपियों के पास से 17 लाख की सामग्री बरामद की गई है। इसके साथ ही अब संपत्ति की सुरक्षा के लिए गश्त बढ़ा दी गई है।

 

विज्ञापन
RPF got success in the case of theft of railway property arrested three accused
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

आरपीएफ आजमगढ़ ने रेल संपत्ति चोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो चोरों और एक स्क्रैप डीलर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से आरपीएफ ने चोरी किए गए करीब 17 लाख के सामान बरामद किए हैं। साथ ही रेलवे की संपत्ति की सुरक्षा के लिए परिसर में गश्त बढ़ा दी है।

विज्ञापन


पकड़ा गया आरोपी चंदन यादव व आदित्य यादव सिधारी थाना क्षेत्र के रामपुर और मंजीत जायसवाल चंडेश्वर का निवासी है। आरपीएफ निरीक्षक अभय कुमार राय ने बताया कि उपनिरीक्षक संजय कुमार शुक्ला, विक्रम, और अन्य स्टाफ ने आजमगढ़ रेलवे स्टेशन के पूर्वी यार्ड से चुराई गई रेल संपत्ति को सिधारी थाना क्षेत्र के चंडेश्वर स्थित जय बजरंग स्क्रैप डिपो में बेचे जाने की सूचना पर छापेमारी की।
विज्ञापन


आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने बीसीएम मशीन के चार एक्सटेंशन पीस, दो चेन पंजा और 15 ईआरसी बरामद किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 17 लाख रुपये है। इसके अलावा, 20 हजार रुपये और एक बाइक भी जब्त की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed