{"_id":"60daecb48ebc3e9eae7e97ea","slug":"rpf-arrested-man-with-8-kg-of-silver-jewelery-from-railway-station-in-azamgarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: अधेड़ के पास से बरामद हुए 8 किलो से ज्यादा चांदी के आभूषण, आरपीएफ ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: अधेड़ के पास से बरामद हुए 8 किलो से ज्यादा चांदी के आभूषण, आरपीएफ ने किया गिरफ्तार
Tue, 29 Jun 2021 06:41 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 29 Jun 2021 06:41 PM IST
सार
बिहार के छपरा का रहने वाला शख्स सारनाथ एक्सप्रेस में सवार होकर वाराणसी आ रहा था। आरपीएफ ने जांच में चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। उसे गिरफ्तार सेलटैक्स अफसरों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
आरपीएफ ने पकड़ा शख्स।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में आरपीएफ के जवानों ने सोमवार शाम को वाराणसी की ओर से आ रही सारनाथ एक्सप्रेस से एक व्यक्ति को 8.50 किलो चांदी के आभूषण के साथ गिरप्तार कर लिया। पूछताछ करने पर गिरफ्तार व्यक्ति आभूषणों से संबंधित कोई अभिलेख नहीं दिखा पाया। आरोपी को सेलटैक्स विभाग के सुपुर्द कर दिया गया। विभाग के अभिकारियों ने भी मौक पर आभूषणों की जांच की।
विज्ञापन
छपरा (बिहार) जिले के एकमा थाना क्षेत्र के परसागढ़ गांव निवासी सोनू कुमार पुत्र सालिग राम सोमवार को शाम सारनाथ एक्सप्रेस से वाराणसी से आ रहा था। जीआरपी ने बलिया रेलवे स्टेशन पर उसकी संदिग्ध गतिविधियों को देखकर जांच की तो उसके पास से 8.50 किग्रा चांदी के आभूषण बरामद हुए।
विज्ञापन
पूछताछ करने पर सोनू कुमार आभूषणों से संबंधित कोई भी दस्तावेज नहीं दिखा पाया। इस पर मामले की सूचना सेलटैक्स विभाग के अधिकारियों को दे दी गई। एसओ जीआरपी मारकंडेय यादव ने बताआ कि संबंधित अधिकारियों के पहुंचने के बाद आरोपी को उनके सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन