फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Route march by paramilitary force

पैरामिलिट्री फोर्स ने किया रूट मार्च

Sun, 12 Jun 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Route march by paramilitary force
आजमगढ़। मुबारकपुर कस्बा में सुरक्षा की दृष्टि से रविवार को शाम पांच बजे थानाध्यक्ष योगेंद्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में भारी संख्या में पैरामिलिट्री फोर्स ने रुट मार्च कर सुरक्षा का भरोसा दिया। थानाध्यक्ष ने कहा कि आपसी भाईचारगी बनाए रखें किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। मुबारकपुर के लोग हमेशा आपसी सौहार्द बनाये रखने की जो मिसाल पेश किएं हैं उसकी सराहना प्रदेश भर में की जाती रही है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील किया। इस मौके पर चौकी प्रभारी राजीव कुमार, अश्वनी कुमार व महिला पुलिस कर्मियों सहित भारी संख्या में पैरामलेट्री फोर्स ने रूट मार्च किया। वहीं माहुल नगर पंचायत में रविवार की शाम पुलिस और पैरामिलिट्री के जवानों ने फ्लैग मार्च किया। थाना प्रभारी अहरौला गजानंद चौबे ने लोगों से अफवाहों से बचने की सलाह दी। कहा कि जो भी व्यक्ति कानून को हाथ में लेकर उससे खिलवाड़ करेगा, प्रशासन उससे सख्ती से निबटेगा। फ्लैग मार्च शंकर तिराहा से होकर खान चौक तक गया। इस अवसर पर चौकी प्रभारी माहुल धीरेंद्र सिंह, अनिल कुमार यादव, ऋषिकेश यादव, विनोद गिरी, प्रवीण यादव, सुनील कुमार, दारा शंकर यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed