फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Room raging against the shoddy construction of rural

कक्ष के घटिया निर्माण को लेकर भड़के ग्रामीण

Tue, 05 May 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Tue, 05 May 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
Room raging against the shoddy construction of rural
क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पैढ़िया में हो रहे अतिरिक्त कक्ष के निर्माण को ग्रामीणों ने सोमवार को रोक दिया। ग्र्रामीणों ने आरोप लगाया कि कक्ष के निर्माण में व्यापक अनियमितता बरती जा रही है। वही भवन प्रभारी के धमकाने पर लोगों की उससे नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन


विद्यालय  में तीन लाख 24 हजार रुपये की लागत से अतिरिक्त कक्ष का निर्माण कराया जा रहा है। भवन निर्माण का प्रभारी प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक अवधेश कुमार को बनाया गया है। विगत लगभग 10 दिनों से कक्ष का निर्माण शुरू हुआ था। सोमवार की सुबह जैसे ही राजगीर और मजदूर कार्य करने के लिए पहुंचे। दर्जनों की संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने अनियमितता का आरोप लगाते हुए कार्य को रोकवा दिया।
विज्ञापन


स्कूल के शिक्षक दिनेश कुमार द्वारा कार्य रोके जाने की सूचना ग्र्राम प्रधान खालिसपुर पैढ़िया गोविंद यादव और प्रधानाध्यापक अवधेश कुमार को दी। काफी देर बाद भवन प्रभारी प्रधानाध्यापक अवधेश कुमार मौके पर पहुंचे और उन्होंने ग्रामीणों को धमकाना शुरू किया। जिसे लेकर भी भड़क गए और उनके बीच नोकझोंक शुरू हो गई। ग्रामीणों का आरोप था कि भवन प्रभारी इसके पहले भी भवन का निर्माण कराया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसे लेकर वह निलंबित भी हो चुके हैं। यहां भी उनके द्वारा कक्ष के निर्माण में व्यापक अनियमितता बरती जा रही है। इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य जयप्रकाश दुबे, पूर्व प्रधान धर्मराज यादव, रामनाथ राम, रितेश सिंह, पंकज सिंह, श्यामलाल, हरिनाथ, लक्ष्मण दुबे, आशीष, वकील आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed