फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Robber who killed cattle trader in encounter injured, arrested

मुठभेड़ में पशु व्यापारी की हत्या करने वाला लूटेरा घायल, गिरफ्तार

Sat, 19 Nov 2022 05:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Nov 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
Robber who killed cattle trader in encounter injured, arrested
कंधरापुर थाना क्षेत्र में हुए पशु व्यापारी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार लोग।संवाद - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। कंधरापुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की भोर में भोर्रा मकबूलपुर-सेहदा मार्ग पर पुलिस की बाइक सवार अपराधियों से मुठभेड़ हो गई। जिसमें पशु व्यापारी की हत्या कर लूटने वाला अभियुक्त पुलिस की गोली से घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने उसके भाई को भी गिरफ्तार किया। दोनों के पास से लूट के रुपये, बाइक व तमंचा बरामद किए। शुक्रवार की भोर में कंधरापुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बाइक सवार बदमाश भोरा मकबूलपुर-सेहदा मार्ग से गुजरने वाले है। बाइक सवार बदमाशों के आने पर पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया जिस पर वह भागने का प्रयास करने लगे और फिसल कर गिर पड़े। पुलिस ने घेरा तो उन्होंने फायरिंग की। जवाब में पुलिस की फायरिंग से एक बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। उसकी पहचान मनदीप यादव उर्फ लाला निवासी चड़ई थाना रानी की सराय के रुप में की गई। उसके पास से लूट के नौ हजार रुपये बरामद हुए। उसकी निशानदेही पर उसके भाई प्रदीप को भी घर पर दबिश देकर पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि मातनपुर गांव निवासी पशु व्यापारी जितेंद्र यादव 13 नवंबर को रानी की सराय क्षेत्र में बाइक से अपने मित्र रितेश यादव के घर से वापस नहीं लौटे। परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 15 नवंबर को परिजनों की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। जिसमें रितेश यादव, अब्दुल कादिर व माशूक अली समेत कुछ अन्य को नामजद किया गया। विवेचना के दौरान प्रकाश में आया कि जितेंद्र की उसके मिश्र मनदीप व श्रवण यादव ने चढ़ई पुलिया पर गमछे से गला दबा कर हत्या कर दी और शव नदी में फेंक दिया। साथ ही उसके पास मौजूद 43 हजार रुपये लूट कर फरार हो गए। पुलिस ने श्रवण यादव, उसकी मां विमला देवी को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से लूट के 17800 रुपये बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed