{"_id":"596666e94f1c1be97f8b4755","slug":"roam-dealer-manga-cooperation-in-movement","type":"story","status":"publish","title_hn":"घूमे व्यापारी, आंदोलन में मांगा सहयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घूमे व्यापारी, आंदोलन में मांगा सहयोग
azamgarh
Updated Wed, 12 Jul 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
जीएसटी के विरोध में मुबारकपुर में नारेबाजी करते व्यवसायी।
- फोटो : azamgarh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुबारकपुर। भारत सरकार द्वारा रेशमी वस्त्र उद्योग पर जीएसटी लागू किए जाने के विरोध में वस्त्र उद्योग व्यापार मंडल के आह्वान पर व्यापारियों ने बुधवार को तीसरे दिन भी अपना कारोबार ठप रखा। इस दौरान व्यापारियों ने बाजार में घूमकर आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया।
जीएसटी के विरोध में वस्त्र उद्योग व्यापार मंडल मुबारकपुर के आह्वान पर पांच दिवसीय बंदी के क्रम में बुधवार को रेशमी साड़ी के कारोबारियों ने अपनी-अपनी दूकानें बंद रखी। बंदी के चलते बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। वहीं दूसरी तरफ हथकरघा और पावरलूम बंद रहने से बुनकर मजदूर परेशान दिखे।
बंदी के तीसरे दिन रेशमी वस्त्र तथा अन्य कपड़ा व्यवसाई अम्मार अदीबी, हाजी सईदुल्लाह, इफ्तेखार अहमद मोनीम, जमीर आलम, महमुद आलम सहित अन्य ने पूरे बाजार में भ्रमण कर दुकानदारों से बंदी को सफल बनाने की अपील की। साथ ही 14 जुलाई को जीएसटी के विरोध में निकलने वाले जुलूस में कस्बे के सभी दुकानदारों से बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया।