फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Roadways buses will soon have cashless facility, will get relief

रोडवेज की बसों में जल्द होगी कैशलेस सुविधा, मिलेगी राहत

Wed, 08 Jun 2022 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Roadways buses will soon have cashless facility, will get relief
आजमगढ़। रोडवेज में सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। अब यात्रियों को बसों के टिकट खरीदने के लिए नकद रुपये की जरूरत नहीं होगी। इसके लिए विभाग नई व्यवस्था करने जा रही है। जल्द ही यात्रियों की सुविधा के लिए रोडवेज की बसों में कैशलेस व्यवस्था से टिकट खरीदने की सुविधा मिलेगी। जिससे यात्रियों को समस्या नहीं आएगी। आजमगढ़ रीजन से दिल्ली, लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, आंबेडकर नगर, बस्ती, प्रयागराज व गोरखपुर समेत आदि रूटों पर रोडवेज बसों का संचालन किया जा रहा है। उक्त रूटों पर एसी बस सेवा की सुविधा भी यात्रियों को दी जा रही है। अभी रोडवेज बस में यात्रियों को नकद भुगतान कर टिकट मिलता है। अब परिवहन निगम नई व्यवस्था करने की रणनीति बना रहा है। ताकि रोडवेज बसों में आने वाले समय में कैशलेस भुगतान कर टिकट पा सकें। इसके लिए परिवहन निगम नई सुविधा वाली ईटीएम मशीन उपलब्ध कराएंगा। एआरएम आंबेडकर डिपो गौतम कुमार ने बताया कि परिवहन निगम ने एटीएम कार्ड से धनराशि भुगतान करने की सुविधा दी जाएगी। इससे यात्रियों को भुगतान करने में आसानी होगी। काफी दिनों से नई ईटीएम मशीन मिलने की बात चल रही है। अभी यहां मशीने नहीं आई है। जिसके कारण अभी यह व्यवस्था यहां लागू नहीं हो सका है। उम्मीद है कि जल्द ही यह सुविधा शुरू कर दिया जाएगा। जिससे यात्रियों को आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed