फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Roadways buses will increase for Holi

होली को लेकर बढ़ेंगे रोडवेज बसों के फेरे

Fri, 11 Mar 2022 11:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 11:16 PM IST
विज्ञापन
Roadways buses will increase for Holi
आजमगढ़। परिवहन निगम आजमगढ़ परिक्षेत्र में होली को लेकर बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। 13 से 22 मार्च तक सभी बसें अपने रूटों पर अतिरिक्त फेरे लगाएंगी। यात्रियों की संख्या के मुताबिक किसी भी बस को निर्धारित रूट से हटाकर दूसरे रूट पर चलाया जा सकता है। इसके अलावा रोडवेज प्रबंधन ने सभी एआरएम के साथ बैठक कर चालक-परिचालकों की छुट्टियां निरस्त करने के निर्देश दिया है। साथ ही दस दिन लगातार ड्यूटी करने वाले कर्मचारी को चार हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की गई है।
विज्ञापन

इसके अलावा लोड फैक्टर के अनुसार चालक-परिचालकों को इंसेंटिव भी दिया जाएगा। आरएम आजमगढ़ एसडी राम ने बताया कि होली पर भीड़ नियंत्रण के लिए प्लान तैयार कर लिया गया है। दिल्ली के लिए, प्रयागराज, लखनऊ समेत अन्य रूटों पर बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। ताकि भीड़ काबू में हो सके और यात्री आसानी से अपने गंतव्य तक आसानी से पहुंच सके। इसके अलावा लोकल रूटों जैसे मऊ, गाजीपुर, वाराणसी, गोरखपुर के लिए चलने वाली बसों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। एआरएम आजमगढ़ ने बताया कि हर बार की तरह इस बार भी बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। होली को देखते हुए सभी चालक व परिचालकों की छुट्टियां निरस्त कर दी गई हैं। साथ ही दस दिन लगातार ड्यूटी करने वाले स्टाफ को चार हजार रुपये पारितोषिक देने की घोषणा की गई है। उन्हें यह धनराशि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed