{"_id":"666dd72ca979430a0e03d650","slug":"roadways-buses-will-have-live-tracking-travel-will-be-safe-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-116624-2024-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: रोडवेज बसों की होगी लाइव ट्रैकिंग, सुरक्षित होगा सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: रोडवेज बसों की होगी लाइव ट्रैकिंग, सुरक्षित होगा सफर
विज्ञापन
आजमगढ़। यात्रियों का भरोसा कायम रखने के लिए परिवहन निगम रोडवेज की बसों में वीएलटी (विकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस) लगवा रहा है। इसके साथ ही सिस्टम को भी अपडेट किया जाएगा। ताकि बसों की लाइव लोकेशन पता चल सकेगी।
जल्द ही रोडवेज बसें ऑनलाइन हो जाएंगी। इससे ट्रेनों की तरह बसों की भी लाइव लोकेशन पता चल सकेगी। साथ ही बसों की समयसारिणी भी तय होगी। इसके लिए बसों में वीएलटी (विकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस) लगाए जा रहे हैं। इसके जरिये लखनऊ से बसों की मॉनिटरिंग हो सकेगी। बसों का कोई टाइमटेबल नहीं होने से लोग ट्रेन से यात्रा को वरीयता देते हैं। ऐसे में यात्रियों का भरोसा कायम रखने के लिए परिवहन निगम बसों में वीएलटी लगवा रहा है। इसके साथ ही सिस्टम को भी अपडेट किया जाएगा। वीएलटी का क्षेत्रीय, परिक्षेत्र व मुख्यालय स्तर पर कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। यहां से अधिकारी बसों की मॉनिटरिंग कर सकेंगे। बस क्यों देरी से पहुंची, कहां-कितनी देर खड़ी रही, इसकी भी जानकारी हो सकेगी।
नई बसों में तो वीएलटी लगकर आ रही है। पुरानी बसों में भी लगाने के लिए संबंधित को निर्देश दिया गया है। डिपो की तरफ से संचालित बसों की हर रूट के अनुसार समयसारिणी तैयार की जा रही है। वीएलटी लगने के बाद बसों का लाइव लोकेशन के बारे में पता लगाया जा सकेगा। - अवधेश कुमार पाल, एआरएम आजमगढ़ डिपो।