फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Roadways buses galloping on paper, public is not getting facilities

कागजों पर सरपट दौड़ लगा रही रोडवेज की बसें, जनता को नहीं मिल रही सुविधा

Sun, 08 May 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Roadways buses galloping on paper, public is not getting facilities
आजमगढ़। ‘तुम्हारी फाइलों में गांव का मौसम गुलाबी है। मगर यह आंकड़े झूठे हैं, यह दावा किताबी है।’ मशहूर शायर अदम गोंडवी का यह शेर परिवहन विभाग द्वारा संचालित रोडवेज की बसों पर बिल्कुल सटीक बैठता है। जी हां विभाग का दावा है कि ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों पर उनकी बसें संचालित है। जबकि हकीकत कुछ अलग है। जहानागंज व निजामाबाद के लोगों का कहना है कि यहां एक भी रोडवेज की बसें संचालित नहीं हो रही है। जिससे निजी वाहनों के सहारे आवागमन करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिले के कई ग्रामीण मार्गों पर परिवहन की सरकारी व्यवस्था नहीं है। डग्गामार वाहन और आटो-जीप वाले इक्का-दुक्का जरूर चलते है, लेकिन इनके द्वारा यात्रियों का जबरदस्त आर्थिक शोषण किया जाता है। लोगों ने रोडवेज बस सेवा शुरू किए जाने की कई बार शासन-प्रशासन से मांग भी किया। इसी को दृष्टिगत रखते हुए प्रदेश सरकार ने जिले के ग्रामीण मार्गों पर रोडवेज की बसे चलाए जाने का निर्णय लिया था। शासन द्वारा चिह्नित किये गए मार्गों में जिवली वाया देवगांव-मेहनाजपुर-औडिहार मार्ग, आजमगढ़ वाया खादा-माहुल-बेलवई मार्ग, आजमगढ़ वाया मिर्जापुर-माहुल-बेलवई मार्ग, आजमगढ़ वाया छातवारा-देवईत-मेंहनगर, जिगनी-पल्हना-मेंहनाजपुर मार्ग, मेहनाजपुर-चिरैयाकोट मार्ग, आजमगढ़ वाया रानी की सराय-जौनपुर मार्ग, मुबारकपुर वाया जीयनपुर-बिलरियागंज-महराजगंज मार्ग, बूढनपुर वाया दीदारगंज-बरदह मार्ग शामिल था।
विज्ञापन

निजामाबाद के इंद्रेश यादव ने बताया कि पहले परिवहन सेवा यहां चलती थी लेकिन अब सभी सेवाएं बंद हो गई हैं। एक भी रोडवेज की बसें निजामाबाद क्षेत्र की तरफ नहीं आती है। ऐसे में या तो निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ता है या फिर लंबी दूरी तय कर आजमगढ़ रोडवेज पर जाना पड़ता है। हमारी मांग है कि हमारे क्षेत्र से वाराणसी, लखनऊ, गोरखपुर व प्रयागराज के लिए चलाना चाहिए। वहीं के घनश्याम गोंड ने बताया कि पहले आजमगढ़ मुख्यालय से होते हुए निजामाबाद मुहमदपुर होते हुए बनारस की तरफ, निजामाबाद से मोहम्मदपुर से जौनपुर प्रयागराज की तरफ बसें चलाई जाती थी लेकिन वह बंद हो गया। जबकि सबसे ज्यादा बनारस के लिए यात्री हुआ करते थे। बावजूद बसों को बंद कर दिया गया। ऐसे में बसों का संचालन न होने से काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहांनागंज के कृष्णानंद विश्वकर्मा ने कहा कि रोडवेज की एक भी बसें जहानागंज नहीं आती है। विभाग का दावा पूरी तरह से गलत है। जबकि यह सुविधा पहले ही कर दी जानी थी लेकिन अधिकारी उदासीन बने हुए हैं। इस पर परिवहन विभाग को गंभीरता से लेना चाहिए। ताकि आम जनता को इसका लाभ मिल सके। चंडेश्वर के विकास सिंह ने कहा कि एक भी बसें यहां के लिए नहीं चल रही है। लोगों को आजमगढ़ जाने आने के लिए काफी परेशानी होती है। हर कोई परेशान रहता है। इसके लिए कई बार मांग भी की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। बसें न संचालित होने के कारण लोग निजी वाहनों का सहारा लेते हैं। इस मामले में डिपो के एआरएम एसडी राम ने बताया कि आज रविवार है हम अवकाश पर हूं। कोई जानकारी चाहिए तो कार्यदिवस में फोन करिए। तभी कोई जानकारी दे पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed