फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   road accident in azargarh, one killed

पोल से टकराकर पलटी बस तीन लोग गंभीर रूप से घायल

Wed, 26 Jun 2019 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
road accident in azargarh, one killed
निजमाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा नहर के पास सड़क दुर्घटना में छतिग्रस्त बस। - फोटो : AZAMGARH
फरिहां/बिंद्राबाजार(आजमगढ़)। निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा नहर के पास मंगलवार की शाम वाराणसी से दुर्वासा जा रही संजय ट्रेवेल्स की बस अनियंत्रित होकर पोल से टकराकर पलट गई। हादसे में गाजीपुर के खोवा कारोबारी को इलाज के लिए वाराणसी ले जाते समय मौत हो गइ। दो लोगों को गंभीर चोटें आई हैं जबकि अन्य यात्रियों को हल्की चोट आई है।
विज्ञापन

मंगलवार को एक प्राइवेट बस वाराणसी से दुर्वासा जा रही थी। यात्रियों के अनुसार बस ओवरलोड थी और उसमें 100 से अधिक लोग थे। लालगंज के समीप बस को एक स्थान पर पानी पीने के लिए रोका गया। इसके बाद चालक ने खलासी को बस चलाने के लिए दे दिया। यात्रियों ने बताया कि खलासी बस तेजी से लेकर आ रहा था। जैसे ही गाड़ी निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा नहर के पास पहुंची सामने से एक गाड़ी आ गई। जिसे देख खलासी हड़बड़ा गया और बस अनियंत्रित होकर पोल से टकरा गई और पलट गई। बस के पलटते ही चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने बस में सवार लोगों को बाहर निकाला और वहां से गुजर रहे ट्रक को रोककर रस्सी के सहारे बस को सीधा किया। इस घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि बस में बैठे अन्य यात्रियों को भी हल्की चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही गंभीरपुर और निजामाबाद की पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल भेजा। चालक मौके से फरार है और खलासी को भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से घायल में गाजीपुर के सैदपुर निवासी खोवा कारोबारी केशनाथ पुत्र कन्हैया(50) गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए वाराणसी ले जाने के दौरारन रास्ते में उसकी मौत हो गई। अन्य घायलों में प्रदीप यादव पुत्र संतलाल (22) वाराणसी, सरिता गौड़ पत्नी गणेश (24), गणेश पुत्र द्वारिका अंबेडकर नगर, समसुद्दीन पुत्र अब्दुर्रहमान ( 60) वाराणसी, कैलाश चौहान पुत्र अमेरिका सुरई बुजुर्ग सरायमीर, रामबाबू पुत्र ज्ञान (28), आदेश कुमार पुत्र रामबाबु भरतपुर राजस्थान आदि शामिल हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदपुर में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत स्थिर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed