फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Road Accident in azamgarh two brothers killed and one injured after bus tramples bike

Road Accident: आजमगढ़ में प्राइवेट बस ने बाइक को रौंदा, प्रसाद लेकर जा रहे दो भाइयों की मौत, एक घायल

Sun, 31 Jul 2022 05:12 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 31 Jul 2022 05:12 PM IST
सार

आजमगढ़ जिले के  उकरौड़ा गांव के पास प्राइवेट बस ने बाइक सवारों को रौंद दिया। हादसे में दो भाइयों की मौत हो गई। बाइक सवार एक और युवक की हालत गंभीर है। 

विज्ञापन
Road Accident in azamgarh two brothers killed and one injured after bus tramples bike
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के आजमगढ़ जिले के  उकरौड़ा गांव के पास रविवार दोपहर बाद रफ्तार का कहर नजर आया। बेकाबू प्राइवेट बस ने बाइक सवारों को रौंद दिया। हादसे में एक ही परिवार के दो भाइयों की मौत हो गई। वहीं बाइक सवारे तीसरे की हालत गंभीर है। हादसे की सूचना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है।

विज्ञापन


शहर कोतवाली के पहाड़पुर निवासी विष्णु सोनकर (26) पुत्र प्रेम सोनकर बाबा धाम का प्रसाद लेकर अपने मौसी के घर मऊ जिले के मधुबन जाने के लिए रविवार को दिन में तीन बजे निकला। उसके साथ परिवार का ही अनुज (25) पुत्र विनोद सोनकर और मित्र राजू निगम (25) पुत्र दशरथ सोनकर भी जा रहे थे। तीनों एक ही बाइक से थे।
विज्ञापन


अभी वे उकरौड़ा बाजार के पास पहुंचे थे कि बेकाबू प्राइवेट बस ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर के बाद तीनों सड़क पर गिरे और बस उन्हें रौंदते हुए निकल गई। हादसे की सूचना मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। घायल राजू को तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जहां से डॉक्टरों ने उसे हॉयर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटना की सूचना मृतकों के घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

मृतक विष्णु के तीन भाई और एक बहन तथा अनुज के तीन भाई व दो बहन बताए गए हैं। बाइक सवारों के रौंदने वाली बस की तलाश में पुलिस लगी है। विष्णु और अनुज फल-सब्जी का कारोबार करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed